App

कौशांबी में प्रेमी संग भागी बेटी, सदमे में गई मां की जान, आहत पिता ने कर दिया जिंदा बेटी का पिंडदान

कौशांबी में एक पिता ने पत्नी की मौत के बाद अपनी जिंदा बेटी का पिंडदान कर दिया है. पिता का आरोप है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से आहत उसकी मां की मौत हुई. मां की मौत के बाद बेटी उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई.

कौशांबी में प्रेमी संग भागी बेटी, सदमे में गई मां की जान, आहत पिता ने कर दिया जिंदा बेटी का पिंडदान

जिस बेटी की खुशियों के लिए एक पिता ने न जाने कितने ख्वाब संजोए, उसी बेटी के घर छोड़ने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. कौशांबी में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी का पिंडदान कर तेरहवीं संस्कार कर दिया. पिता का आरोप है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से आहत उसकी मां की मौत हो गई. पत्नी को खोने और बेटी के दूर जाने के गम में टूट चुके पिता ने अब बेटी को अपनी संपत्ति से बेदखल करने का फैसला भी लिया है.

क्या है ये पूरा मामला?

ये कहानी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज पल्हाना रोड की है. यहां रहने वाले राजू गुप्ता की इकलौती बेटी ज्योति 15 अक्टूबर को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिवार ने तलाश की तो पता चला कि ज्योति धन्नी गांव के रहने वाले अमरदीप रैदास के साथ चली गई है. बेटी के इस फैसले से परिवार में तनाव और दुख का माहौल बन गया.

पत्नी की मौत ने राजू गुप्ता को तोड़ा

पिता का कहना है कि बेटी के घर छोड़ने की घटना से आहत उसकी मां पार्वती गुप्ता की मौत हो गई. पत्नी की मौत ने राजू गुप्ता को पूरी तरह तोड़ दिया. एक तरफ जीवनसंगीनी बिछड़ गई, तो दूसरी तरफ इकलौती बेटी ने भी घर से नाता तोड़ लिया. पिता के लिए यह दोहरा सदमा किसी वज्रपात से कम नहीं था. मामले में पुलिस ने ज्योति और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई बेटी

बताया जा रहा है कि मां की मौत की जानकारी मिलने के बाद भी ज्योति अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई. बालिग होने के चलते अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ जाने दिया. इसके बाद राजू गुप्ता ने अपनी दिवंगत पत्नी के साथ जिंदा बेटी का भी पिंडदान कर तेरहवीं संस्कार कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने बेटी को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने का भी फैसला लिया है. एक पिता का यह कदम परिवार में आए गहरे भावनात्मक संकट को बयां कर रहा है.

(कौशांबी से अली मुक्ता की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More