)
IAS Transfer List: यूपी की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है. योगी सरकार ने 16 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. इसमें कई मंडलायुक्त भी बदले गए हैं. वाराणसी और कानपुर को नए मंडलायुक्त मिले हैं. चंदौली और गोंडा के जिलाधिकारी का भी बदल दिए गए हैं. जौनपुर को नया डीएम मिला है.
ट्रांसफर के मुताबिक, के विजयेंद्र पांडियल को वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है. वह कानपुर के मंडलायुक्त थे. वहीं, वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम को कानपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है. रविकुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है. बलकार सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है.
सौम्या अग्रवाल को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड बनाया गया है. अनिल कुमार सिंह को भदोही का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. शैलेश कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, चंदौली के डीएम रहे चंद्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है. अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राज्य परिषद रहे रमेश रंजन को गोंडा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.
वहीं, गोंडा के डीएम रहीं प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है. इसके अलावा उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. जौनपुर में डीएम रहे सैमुएल पॉल एल को अपर आयुकत एवं अपर निबंधक सहकारी समतियां बनाया गया है. मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है.
आलोक यादव को शामली के जिलाधिकारी थे, उन्हें विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बनाया गया है. प्रवीण वर्मा को शामली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.
पूरे तबादले में सबसे ज्यादा चर्चा आईएएस विजयेंद्र पांडियन की रही. उन्हें वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है. अभी तक वह कानपुर के मंडलायुक्त थे. इससे पहले वह गोरखपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं. वह सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं. पांडियन बलिया और बलरामपुर के भी डीएम के रूप में सेवाएं दे चुके हैं.
(मयूर शुक्ला की रिपोर्ट)