दिवाली पर अयोध्या में सीएम योगी, दलित बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों को दिए उपहार
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में हैं. मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन किए. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. संतों, स्थानीय लोगों और रामभक्तों से मुलाकात कर दिवाली मिलन समारोह में शामिल होंगे.
दिवाली पर अयोध्या में योगी: दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 8 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे. यहां वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया. इसके बाद योगी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का आशीर्वाद लिया. फिर इसके बाद संतों, रामभक्तों और स्थानीय लोगों से मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम मंदिरों में दर्शन से शुरू होकर संतों के साथ बैठक और राम की पैड़ी में कार्यक्रम में सहभागिता तक चलेगा. CM योगी ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.
सुबह हनुमानगढ़ी से शुरू होगा दौरा
सीएम योगी का कार्यक्रम सुबह 7:50 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन से शुरू होगा. इसके बाद सुबह 8:05 बजे वह रामलला के दरबार में मत्था टेकेंगे. दिवाली पर राम मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है. मंदिर के बाहर रामायण के प्रसंगों की झांकियां भी लगाई गई हैं.
निषाद बस्ती में दिवाली मिलन
रामलला के दर्शन के बाद CM सुबह 8:20 बजे रामघाट हाल्ट के पास निषाद बस्ती पहुंचे. वहां दिवाली मिलन समारोह में लोगों से मुलाकात की. सीएम ने लोगों को उपहार भी दिए. इसके बाद वह अशोक सिंघल वार्ड गए और लोगों से मुलाकात कर गिफ्ट दिए. CM योगी दिगंबर अखाड़ा, बड़ा भक्तमाल और मणिरामदास छावनी में भी जाएंगे. वहां संतों से मिलकर उन्हें दिवाली की बधाई और उपहार देंगे.
कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक
सुबह 9:30 बजे CM योगी कारसेवकपुरम पहुंचेंगे. यहां संतों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद सुबह 10:05 से 10:35 बजे तक राम की पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे के आसपास रामकथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.
अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दिवाली और दीपोत्सव को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. पूरे इलाके को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटा गया है. करीब 6000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसमें 20 अपर पुलिस अधीक्षक और 45 CO शामिल हैं. इसके अलावा PAC की 9 कंपनियां और RAF की 3 कंपनियां भी तैनात रहेंगी. UP ATS की 2 कमांडो टीमें भी सुरक्षा में लगी हैं. NDRF और SDRF की टीमें भी अलर्ट पर हैं. सरयू के तटों पर PAC की फ्लड कंपनी तैनात की गई है. मंदिरों से लेकर राम की पैड़ी तक अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है.
दीपावली की भीड़ के बीच इटावा स्टेशन पर 'बम', 2 घंटे चला महा-सर्च ऑपरेशन! फैली सनसनी
काशी में यम दीपदान की अनूठी परंपरा, घाटों पर 14 दीये; जानें क्यों नहीं सताता यम का भय