App

18000 स्पेशल ट्रेनें, 700 AI कैमरों से निगरानी.. दिवाली-छठ पर रेलवे का खास इंतजाम, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल मंत्री ने खुद लिया जायजा

फेस्टिव सीजन में रेलवे के इंतजामों का जायदा लेने खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंच गए. उन्होंने यात्रियों से बात की, उनका फीडबैक लिया. रेल भवन के वॉर रूम का भी निरीक्षण किया.

18000 स्पेशल ट्रेनें, 700 AI कैमरों से निगरानी.. दिवाली-छठ पर रेलवे का खास इंतजाम, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल मंत्री ने खुद लिया जायजा
Image Credit: RAIL MINISTER

Railway Minister: दिवाली-छठ जैसे पीक फेस्टिव सीजन में ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का जायजा लेने खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंच गए. शनिवार को अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया, यात्रियों से बात की, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए किए गए इंतजामों का जांच की, रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से किए गए इंतजामों पर फीडबैक भी लिया.

आनंद विहार स्टेशन पहुंच रेल मंत्री  

दिवाली, छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ हो जाती है.रेलवे ने भीड़ से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं. रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ सुरक्षा बलों की तैनाती का जायजा लिया.  यात्रियों से सीधे बातचीत कर रेलवे की ओर से की गई तैयारियों पर उनके अनुभव के बारे में बात की.  

रेलवे के इंतजाम पर लिया फीडबैक  

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है. यात्रियों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन पर नए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कैमरों से निगरानी बढ़ाई गई है. टिकट काउंटर और स्कैनिंग बढ़ाई गई है.  रेल मंत्री ने इन इंतजामों पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ बात की. युवाओं से रेलवे के इंतजामों पर फीडबैक लिया.  


चाय की चुस्की और UPI से पेमेंट  

रेल मंत्री ने यात्रियों ने रेल सफर के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर होने वाली परेशानियों और सुविधाओं के बारे में सवाल किए. इस दौरान कई यात्रियों ने रेलवे में लगातार हो रहे सुधार और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की. यात्रियों ने स्टेशन पर सुविधाएं और भीड़ प्रबंधन के प्रयासों की तारीफ की.  

इस दौरान रेल मंत्री ने स्टेशन परिसर में चाय के स्टॉल पर जाकर चाय पी और उसका डिजिटल भुगतान UPI के जरिए किया है . रेलले स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है.  


रेल भवन में वॉर रूम का किया निरीक्षण  

फेस्टिव सीजन में रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. स्टेशन पर भीड़ और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने वॉर रूम बनाया है. रेल मंत्री ने रेल भवन में इस वॉर रूम का भी निरीक्षण किया.  रेल मंत्री ने  AI-बेस्ड सिस्टम, लाइव  CCTV फीड,  रियल टाइम डेटा की मदद  से भीड़ नियंत्रण का पूरा सिस्टम समझाया.


18000 स्पेशल ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेल ने बेहतर भीड़ प्रबंधन, स्पेशल ट्रेनों और लगभग 20 स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया की व्यवस्था के जरिए फेस्टिव सीजन में खास इंतजाम किए है. उन्होंने बताया कि रेलवे दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए 18000 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. पिछले साल ये संख्या 12000 थी.

वॉर रूम से रेलवे स्टेशनों की निगरानी  

रेल मंत्री ने बताया कि स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने खास वॉर रूम तैयार किया है. जिसके माध्यम से  प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज और स्टेशन परिसर की लाइव विजुअल फीड उपलब्ध कराई जाती है. केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली के जरिए अधिकारी एक साथ कई स्थानों पर नजर रख सकते हैं.  

स्टेशनों पर खास इंतजम  

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अधिक टिकट काउंटर, यात्रियों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई स्कैनिंग सुविधाएं और बेहतर निगरानी के लिए लगभग 700 एआई-सक्षम कैमरे भी शामिल हैं.  

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More