App

AI की सुनामी में चमका सोना, दिवाली में चांदी धड़ाम, खरीदारी से पहले चेक करें 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड के दाम

दिवाली सोने के लिए शुभ है. सोने की कीमत में 1 फीसदी से अधिक की तेजी लौटी है. एआई शेयर में आई तबाही ने सोने को बल दिया है और सोना-चांदी दोनों के भाव चढ़े हैं.

AI की सुनामी में चमका सोना, दिवाली में चांदी धड़ाम, खरीदारी से पहले चेक करें 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड के दाम
Image Credit: gold

Gold Rate: दिवाली वाले हफ्ते में सोने ने बाउंस बैक किया है. इस हफ्ते सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई. सिर्फ सोना ही नहीं इस हफ्ते में चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सोने के दाम में तेजी लौटी. हालांकि, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. चांदी 1.87 लाख रुपये से गिरकर 1.81 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. 

दिवाली वाले हफ्ते में सोनां चमका  

वैश्विक बाजार में हलचल और अमेरिका, जापान जैसे बड़े शेयर बाजारों में तबाही ने इस हफ्ते सोने में तेजी ला दी है. वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते सोना इस हफ्ते चमका है. इंटरनेशनल मार्केट में इस हफ्ते सोने के भाव में करीब 4.5 फीसदी उछल आया है.  

इस हफ्ते सोने में कितनी तेजी  

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के हिसाब से फिलहाल सोना  1,41,452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,40,054 रुपए पर था. एक हफ्ते में सोने की कीमत में 1 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है.  

सस्ते सोने से खरीदारी में तेजी  

बाजार जानकारों की माने तो सस्ते सोने ने धनतेरस और दिवाली पर सोने की खरीदारी को बल दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में आई नरमी ने दिवाली पर सोने की खरीदारी को बढ़ावा दिया है. इस तेजी के पीछे कई फैक्टर्स ने काम किया है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक सेक्टर को लेकर बढ़ती चिंताओं ने अमेरिका, चीन, जापान में टेक शेयरों में भारी बिकवाली कर दी है. एआई को लेकर गहराते संकट के बीच संस्थागत निवेशकों ने इक्विटी मार्केट से पैसा निकालकर सोने में लगाया शुरू कर दिया है. इस खरीदारी ने सोने की चमक बढ़ा दी है.  

क्या है आज सोने-चांदी के भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट वाले सोने की कीमत कुछ इस तरह से है.  

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 141023 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 129177 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 105767 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 82498 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 1 किलो चांदी की कीमत 181868 रुपये  पर बिक रही है.  
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More