App

दिवाली पर अयोध्या में सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन, लेंगे रामलला का आशीर्वाद, संतों से दिवाली मिलन के बाद निषाद बस्ती में बांटेंगे उपहार

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में हैं. मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन किए. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. संतों, स्थानीय लोगों और रामभक्तों से मुलाकात कर दिवाली मिलन समारोह में शामिल होंगे.

दिवाली पर अयोध्या में सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन, लेंगे रामलला का आशीर्वाद, संतों से दिवाली मिलन के बाद निषाद बस्ती में बांटेंगे उपहार
Image Credit: CM Yogi Ayodhya visit

दिवाली पर अयोध्या में योगी: दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 8 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे. यहां वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया. इसके बाद योगी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का आशीर्वाद लेंगे. फिर इसके बाद संतों, रामभक्तों और स्थानीय लोगों से मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं देंगे.मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम मंदिरों में दर्शन से शुरू होकर संतों के साथ बैठक और राम की पैड़ी में कार्यक्रम में सहभागिता तक चलेगा. CM योगी ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.

सुबह हनुमानगढ़ी से शुरू होगा दौरा

सीएम योगी का कार्यक्रम सुबह 7:50 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन से शुरू होगा. इसके बाद सुबह 8:05 बजे वह रामलला के दरबार में मत्था टेकेंगे. दिवाली पर राम मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है. मंदिर के बाहर रामायण के प्रसंगों की झांकियां भी लगाई गई हैं. 

निषाद बस्ती में दिवाली मिलन

रामलला के दर्शन के बाद CM सुबह 8:20 बजे रामघाट हाल्ट के पास निषाद बस्ती जाएंगे. वहां दिवाली मिलन समारोह में लोगों से मुलाकात करेंगे. सीएम दिवाली मिलन पर उपहार भी देंगे. फिर इसके बाद वह अशोक सिंघल वार्ड जाएंगे. CM योगी दिगंबर अखाड़ा, बड़ा भक्तमाल और मणिरामदास छावनी में भी जाएंगे. वहां संतों से मिलकर उन्हें दिवाली की बधाई और उपहार देंगे.

कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक

सुबह 9:30 बजे CM योगी कारसेवकपुरम पहुंचेंगे. यहां संतों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद सुबह 10:05 से 10:35 बजे तक राम की पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे के आसपास रामकथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दिवाली और दीपोत्सव को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. पूरे इलाके को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटा गया है. करीब 6000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसमें 20 अपर पुलिस अधीक्षक और 45 CO शामिल हैं. इसके अलावा PAC की 9 कंपनियां और RAF की 3 कंपनियां भी तैनात रहेंगी. UP ATS की 2 कमांडो टीमें भी सुरक्षा में लगी हैं. NDRF और SDRF की टीमें भी अलर्ट पर हैं. सरयू के तटों पर PAC की फ्लड कंपनी तैनात की गई है. मंदिरों से लेकर राम की पैड़ी तक अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More