App

राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज: गोरखपुर से सीएम योगी का करारा जवाब

बीजेपी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाल रही है. यूपी में बुधवार को बीजेपी की ओर से गोरखपुर, प्रयागराज और कानपुर में पदयात्रा निकाली गई.

राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज: गोरखपुर से सीएम योगी का करारा जवाब
Image Credit: Social Media

यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी प्रदेशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाल रही है. बुधवार को गोरखपुर, प्रयागराज और कानपुर में पदयात्रा निकाली गई. गोरखपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और सीएम योगी पहुंचे. वहीं, प्रयागराज में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शामिल हुए.  

सीएम योगी का करारा हमला  

गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनका बारूद समाप्त हो चुका है. कांग्रेस चाहे जितनी बार उन्हें लॉन्च कर ले, अब वह लॉन्च नहीं होने वाले. सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष को भी निशाने पर लिया.

अखिलेश यादव पर हमला बोला  

अखिलेश यादव को लेकर सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बबुआ को कोई समझाए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है. मुख्यमंत्री योगी ने सवाल उठाया कि पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाने पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों को आपत्ति क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन अपनी चुनावी पराजय छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है.

नितिन नबीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे  

इस दौरान सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला गोरखपुर दौरा है. लोकतंत्र को मजबूत करने और अराजकता के खिलाफ जनजागरण के लिए उन्होंने बाबा गोरक्षनाथ की धरती को चुना है. यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़ी है. अखिलेश के बयान का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा अध्यक्ष ने कहा है कि अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी. उन्होंने पलटवार किया कि समाजवादी पार्टी के बबुआ को समझना चाहिए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है. वर्ष 2014 में देश और 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव करके दिखाया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा-कांग्रेस को मिली कुल सीटों से अधिक 255 सीटें अकेले भाजपा ने 2022 में जीती थीं. जनता ही तय करती है कि किसे सत्ता सौंपनी है.

2019 में अमेठी से चुनाव हारे  

मुख्यमंत्री योगी ने राहुल गांधी की राजनीतिक लॉन्चिंग पर तंज कसते हुए कहा कि दीपावली पर कुछ रॉकेट ऐसे होते हैं, जिनमें बत्ती लगाने के बाद लोग आसमान की ओर देखते रह जाते हैं, लेकिन रॉकेट वहीं धुआं छोड़कर बुझ जाता है. राहुल गांधी की भी यही स्थिति हो चुकी है. कांग्रेस ने साल 2004 में सांसद, 2007 में महासचिव, 2013 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 2017 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उन्हें लॉन्च किया. इसके बाद 2019 में वह अमेठी से चुनाव हार गए. भारत जोड़ो यात्रा, न्याय यात्रा और अधिकार यात्रा से भी स्थिति नहीं बदली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी 56 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए अभी भी युवा हैं। अब यह युवा कभी लॉन्च नहीं होने वाला है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More