App

दिवाली की छुट्टियों पर टिकी 'रामायण' की कमाई! रणबीर कपूर की फिल्म के लिए मेकर्स ने खेला बड़ा दांव, 41 साल पुराना बॉक्स ऑफिस फॉर्मूला कितना होगा कारगर होगा?

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का काफी तगड़ा बज देखने को मिल रहा है. हर किसी की जुबान पर इस फिल्म का नाम चढ़ा हुआ है. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को बिल्कुल तैयार है. फिल्म दिवाली से पहले रिलीज हो रही है, जो मेकर्स की सोची-समझी रणनीति है. मेकर्स एक बार फिर 41 साल पुरानी रणनीति को फॉलो कर रहे हैं. हालांकि, दिवाली पर फिल्म रिलीज करना हर किसी की पहली पसंद होती है. हर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर इस खास मौके पर फिल्म रिलीज करना चाहता है. लेकिन इस मामले में 'रामायण' ने गणित थोड़ा अलग लगाया है.

दिवाली की छुट्टियों पर टिकी 'रामायण' की कमाई! रणबीर कपूर की फिल्म के लिए मेकर्स ने खेला बड़ा दांव, 41 साल पुराना बॉक्स ऑफिस फॉर्मूला कितना होगा कारगर होगा?
Image Credit: रणबीर कपूर की फिल्म के पीछे छिपा है 41 साल पुराना गणित

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का काफी तगड़ा बज देखने को मिल रहा है. हर किसी की जुबान पर इस फिल्म का नाम चढ़ा हुआ है. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को बिल्कुल तैयार है. फिल्म दिवाली से पहले रिलीज हो रही है, जो मेकर्स की सोची-समझी रणनीति है. मेकर्स एक बार फिर 41 साल पुरानी रणनीति को फॉलो कर रहे हैं. हालांकि, दिवाली पर फिल्म रिलीज करना हर किसी की पहली पसंद होती है. हर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर इस खास मौके पर फिल्म रिलीज करना चाहता है. लेकिन इस मामले में 'रामायण' ने गणित थोड़ा अलग लगाया है.

नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' न तो दिवाली के खास मौके पर रिलीज हो रही है और न ही दिवाली के बाद की छुट्टियों में रिलीज हो रही है. रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को यानी दिवाली से करीब 3 दिन पहले रिलीज हो रही है, जिसे आमतौर पर फिल्म की रिलीज के लिए सही वक्त नहीं माना जाता है. लेकिन दिवाली से करीब 3 या 4 दिन पहले रिलीज हुई फिल्मों का इतिहास देखा जाए तो वह काफी शानदार रहा है.

दिवाली पर रिलीज करने का कुछ खास प्लान?

वहीं, इस मामले पर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिवाली से थोड़ा पहले लोग आमतौर पर शॉपिंग, घर के कामों या फिर आने-जाने में बिजी होते हैं. ऐसे में दिवाली के दिन भी थिएटर्स में सेलिब्रेशन और लक्ष्मी पूजा के चलते भीड़ कम हो सकती है. दिवाली के दिन लोग सिनेमाघरों और लक्ष्मी पूजा में बिजी रहते हैं, जिसकी वजह से उन्हें फिल्में देखने का मौका नहीं मिलता. ऐसे में हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाई गई फिल्मों को मेकर्स दिवाली पर रिलीज करने का प्लान बनाते हैं, तो आखिर इसके पीछे क्या वजह है?

वहीं, इससे पहले दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों के नामों और कमाई पर नजर डालते हैं. आखिर उनका बॉक्स ऑफिस पर नतीजा कैसा रहा. आइए नजर डालते हैं-

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को फिल्म तैयार

असल में 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को बिल्कुल तैयार है. ओपनिंग डे पर बड़ी कमाई करके एवरेज स्पीड पकड़ने की बजाय, मध्यम रफ्तार से शुरुआत करके एक बार फिर गोली की रफ्तार से आगे बढ़ना चाहते हैं. इस बात का तो इतिहास भी गवाह है कि जिन फिल्मों के कंटेंट में दम होता है, वे धीमी शुरुआत करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा जाती हैं. जहां तक दिवाली से पहले रिलीज होने वाली फिल्मों की बात है, तो मेकर्स को शुरुआत में फिल्म रिलीज के कुछ दिनों तक जनता के बीच आफ्टर रिलीज बज बनाने में मदद मिलेगी और फिर अगर बज पॉजिटिव रहा, तो छुट्टियों में लोग थिएटर्स में फिल्म देखने के लिए टूट पड़ेंगे.

41 साल पुराना दोहराया जाएगा इतिहास?

वहीं, बता दें कि पहली बार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' साल 1985 में सिनेमाघरों में दिवाली से चार दिन पहले रिलीज हुई थी. अमिताभ बच्चन और मनमोहन देसाई की जोड़ी ने फिल्म का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना दिया था. पहले ही दिन फिल्म को देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई की थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की जोड़ी एक नई-नवेली एक्ट्रेस के साथ नजर आई थी, जिन्होंने पर्दे पर आते ही तहलका मचा दिया था.

यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी. इसकी कहानी, संवाद, अदाकारी और निर्देशन तो कमाल के थे ही, लेकिन इस फिल्म के संगीत ने लोगों के दिलों पर तगड़ी छाप छोड़ी थी. यह फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. साल 1985 में अमिताभ बच्चन की 'मर्द' में पहली बार यह प्रयोग किया गया था. फिल्म को दिवाली के पास रिलीज होने का जबरदस्त फायदा मिला था. यह कई महीनों तक चली थी. ऐसा माना जाता था कि फिल्म की कहानी काफी धांसू थी. इतना ही नहीं, इसने राजीव कपूर और मंदाकिनी की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया था.

इस फिल्म के अलावा साल 2013 में 'कृष' और साल 1999 में 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों ने भी यह साबित किया है कि यह फॉर्मूला असल में काम करता है. फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ओपनिंग मिली थी, लेकिन फिर जैसे ही फेस्टिव माहौल सेटल डाउन हुआ, बॉक्स ऑफिस पर कमाल हो गया था. ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक, 'रामायण' को ओपनिंग डे पर 90 करोड़ रुपये के आसपास की ओपनिंग मिल सकती है. लेकिन मेकर्स की असली रणनीति तगड़ी ओपनिंग पाने के बजाय लंबे वक्त में मोटी कमाई करने की है. अब देखना यह होगा कि क्या रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More