App

गुरुग्राम के बाद लखनऊ में हिट एंड रन का केस: कार सवार ने युवती को मारी टक्कर, बोनट पर लटकी दिखी

Lucknow News: गुरुग्राम के बाद अब राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन का केस सामने आया है. जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक कार सवार ने युवती को टक्कर मारकर फरार हो गया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

गुरुग्राम के बाद लखनऊ में हिट एंड रन का केस: कार सवार ने युवती को मारी टक्कर, बोनट पर लटकी दिखी
Image Credit: Lucknow Hit and Run Case

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है. घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया. पीड़ित अनामिका सिंह और आरोपी शाहनवाज दोनों के आपस में पिछले एक साल से संबंध थे. बुधवार को शाहनवाज अपने किसी महिला मित्र के साथ चाय पीने के लिए जनेश्वर पार्क पहुंचा था, तभी पूर्व परिचित अनामिका सिंह ने दोनों को देख लिया.

युवती को कार से टक्कर मारी
इसके बाद अनामिका सिंह और शाहनवाज में विवाद शुरू हो गया. शाहनवाज अपनी महिला मित्र के साथ वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन अनामिका सिंह गाड़ी के सामने आ गई और रोकने की कोशिश करने लगीं. आरोप है कि शाहनवाज ने अनामिका को कार से टक्कर मारते हुए फरार हो गया. मामले में पुलिस ने अनामिका को मेडिकल करवाने के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई चल रही है.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया? 
वहीं, प्रत्यक्षदर्शी आकाश कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे की घटना है. एक कार आकर रुकी. पीछे से ही एक स्कूटी भी आ गई. कार वाले ने स्कूटी सवार महिला के हाथ पर कार चढ़ा दी. महिला चिल्लाने लगी. महिला ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं रुकी और तेजी से लड़की पर चढ़ा दी. आसपास के लोग भी दौड़े तब तक कार चालक फरार हो गया. बता दें कि पिछले दिनों गुरुग्राम में एक बाइक सवार युवती को कार चालक ने  टक्कर मार दी थी और मौके से फरार हो गया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि सफेद रंग की कार धीरे—धीरे आगे बढ़ रही है. कार के आगे बोनट पर एक युवती लटकी है. कार आगे बढ़ती है, लेकिन युवती बोनट पर लटकी रहती है, वह छोड़ती नहीं. बाद में कार सवार युवती को टक्कर मारते हुए फरार हो जाता है. युवती सड़क पर दूर तक फिसलती है.

पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार किया
वहीं, राजधानी पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में लग रहा है कि दोनों एक दूसरे पूर्व परिचित हैं. जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक शाहनवाज और घायल युवती अनामिका के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग में था. आरोप है कि आरोपी शाहनवाज अपना असली नाम छिपाकर और खुद को यश ठाकुर बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया. बुधवार को दूसरी युवती के साथ चाय पीने पहुंचा था, तभी पीड़िता भी पहुंच गई. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More