SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बीजेपी की 209 प्रत्याशियों की सूची का क्या है सच? भाजपा ने अपनाया कड़ा रुख, सच्चाई ला दी सामने

पिछले दिनों बीजेपी द्वारा 209 प्रत्याशियों के संभावित नामों को केंद्रीय टीम को भेजने की खबरें आई थीं. अब इन खबरों पर बीजेपी ने कड़ा रुख अपनाया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 15, 2026, 23:50 IST | Updated: Nov 15, 2026, 23:52 IST
Image Credit: File Photo
Join

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. इस बीच बीजेपी ने भ्रामक खबरों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की है. बीजेपी की ओर से कहा गया है कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक किसी तरह की संभावित प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय टीम को नहीं भेजी गई है. सोशल मीडिया पर जो खबरें फैलाई जा रही हैं वह भ्रामक हैं. इन खबरों का खंडन किया है.  

बीजेपी ने अपनाया कड़ा रुख

दरअसल, पिछले दिनों यूपी बीजेपी की ओर से 209 संभावित प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय टीम को भेजे जाने की खबरें आईं थीं. इन खबरों को बीजेपी ने भ्रामक बताया है. बीजेपी की ओर से बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा था कि यूपी बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 209 प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट तैयार कर ली है और इसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व (केंद्रीय टीम) के पास हरी झंडी के लिए भेज दिया गया है. इस तरह की खबर पूरी तरह गलत है.  

तरह-तरह के लग रहे थे कयास

बीजेपी की ओर से बताया गया कि ऐसी खबरें आने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों और कार्यकर्ताओं के बीच टिकट बंटवारे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे. खबर के तेजी से फैलने और भ्रम की स्थिति पैदा होने के बाद उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है. बीजेपी ने साफ तौर पर कहा गया है कि उम्मीदवारों की सूची भेजने से जुड़ी यह खबर पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत है. इन पर ध्यान न दिया जाए.

माहौल खराब करने की कोशिश

पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की खबरें केवल माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने के उद्देश्य से फैलाई जा रही हैं. बीजेपी ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर बिल्कुल भी विश्वास न करें. भले ही 209 प्रत्याशियों की यह वायरल सूची फर्जी साबित हुई हो, लेकिन सभी दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाल ही में यह भी खबरें सामने आई हैं कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों (जैसे रालोद, सुभासपा, अपना दल एस और निषाद पार्टी) के साथ सीट शेयरिंग के फॉर्मूले और समीकरणों को साधने के लिए गंभीर मंथन कर रही है. अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

(विशाल सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : NDA में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ीं टेंशन: सहयोगियों की बड़ी डिमांड, अमित शाह सुलझाएंगे गुत्थी?

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES