App

रामनगरी में महानायक की 'रामभक्ति': हरिवंश राय बच्चन के नाम पर आकार लेगी भव्य धर्मशाला, जानें क्या है पूरा प्लान?

Ayodhya Amitabh Bachchan Dharamshala: अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने पिता स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन की याद में एक भव्य धर्मशाला का निर्माण करा रहे हैं. यह धर्मशाला अयोध्या के प्रमुख 'दशरथ पथ' के पास खरीदी गई जमीन पर बनेगी. इसमें रामभक्तों और पर्यटकों के ठहरने के लिए 20 से अधिक आधुनिक कमरे होंगे.

रामनगरी में महानायक की 'रामभक्ति': हरिवंश राय बच्चन के नाम पर आकार लेगी भव्य धर्मशाला, जानें क्या है पूरा प्लान?

Ayodhya Amitabh Bachchan Dharamshala: रामनगरी अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से ही पूरी दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. इस बीच देश की जानी-मानी हस्तियां भी अपने-अपने तरीके से अयोध्या के नवनिर्माण में सहभागी बन रही हैं. इसी कड़ी में भारतीय सिनेमा के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बेहद भावुक और सराहनीय पहल की है. बिग बी अयोध्या में अपने पिता और हिंदी साहित्य के महान कवि स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन की याद में एक भव्य धर्मशाला का निर्माण कराने जा रहे हैं.

दशरथ पथ के पास आकार लेगी धर्मशाला
जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों अयोध्या के दशरथ पथ के पास एक निजी रियल एस्टेट कंपनी की परियोजना में जमीन खरीदी थी. इसी प्रापर्टी पर अब हरिवंश राय बच्चन के नाम से यह धर्मशाला तैयार की जाएगी. इसका मकसद दूर-दराज, अन्य राज्यों और विदेश से रामलला के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को एक किफायती, सुरक्षित और व्यवस्थित विश्राम स्थल उपलब्ध कराना है.

अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) में जमा हुआ नक्शा
धर्मशाला निर्माण को धरातल पर उतारने की आधिकारिक प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अमिताभ बच्चन के ट्रस्ट की तरफ से 'अयोध्या विकास प्राधिकरण' (ADA) में मानचित्र (नक्शा) स्वीकृति के लिए आवेदन (Application) दाखिल कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, इस धर्मशाला में श्रद्धालुओं के रुकने के लिए 20 से ज्यादा आधुनिक सुविधाओं वाले कमरे बनाए जाएंगे.

क्या बोले अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष?
प्राधिकरण ने नियमानुसार आम जनता से आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराया है. निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद एडीए की टीम मानचित्र के तकनीकी और कानूनी पहलुओं का परीक्षण करेगी, जिसके बाद निर्माण कार्य को हरी झंडी (Approve) दी जाएगी. अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि अयोध्या में इस समय जिस स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं, उसमें देश के बड़ी-बड़ी हस्तियों का भी योगदान मिल रहा है. इसी क्रम में अमिताभ बच्चन के ट्रस्ट ने एक धर्मशाला के निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृति के लिए आवेदन दिया है.  

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
अयोध्या में रोजाना हजारों-लाखों भक्त पहुंच रहे हैं, जिससे शहर में ठहरने के स्थानों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है. ऐसे में अमिताभ बच्चन की यह सौगात श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होगी. पिता की याद को रामनगरी के जनसेवा कार्य से जोड़ने की अमिताभ बच्चन की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More