App

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर गैरहाजिर: बलिया फैमिली कोर्ट में नहीं हुए पेश, ज्योति सिंह भड़कीं

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बलिया फैमिली कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनकी पत्नी ज्योति सिंह नाराज हो गईं. ज्योति सिंह ने कहा कि पवन सिंह जज का भी मजाक बना दिए हैं.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर गैरहाजिर: बलिया फैमिली कोर्ट में नहीं हुए पेश, ज्योति सिंह भड़कीं
Image Credit: File Photo

भोजपुरी सिंगर व एमएलसी पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गुरुवार को भरण पोषण मामले में बलिया कोर्ट सुनवाई होनी थी. हालांकि, भोजपुरी स्टार पवन सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए. इसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख 3 दिसंबर तय की है. फैमिली कोर्ट में पेश न होने पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने खरी खरी सुनाई है.  

 

पवन सिंह की पत्नी ने खरी खरी सुनाई

भोजपुरी स्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि पवन सिंह जज का भी मजाक बना दिए हैं. ऐसा लगता है कि पवन सिंह सर्वश्रेष्ठ हो गए हैं. उनके आगे ना जज की कोई वैल्यू है और ना ही कानून की. ज्योति सिंह ने कहा कि इस बात का अफसोस है कि पवन सिंह इतने बड़े पद पर हैं, लेकिन उसकी गरिमा का ख्याल नहीं रखते. इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति को करोड़ों लोग देखते सुनते हैं, ऐसे में वह लोगों के सामने क्या संदेश दे रहे हैं? एक लड़की को अपने पद और पैसे की ताकत के बल पर परेशान किया जा रहा है.

पहले भी कोर्ट में नहीं हुए हैं हाजिर

बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहले भी कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए कई बार हाजिर नहीं हुए हैं. लिहाजा कोर्ट ने पवन सिंह पर जुर्माना भी लगाया था. पवन सिंह ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में जुर्माना भी जमा कर दिया था. बता दें कि पवन सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को बलिया की ज्योति सिंह के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इसके बाद पवन सिंह ने बिहार के आरा की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई.  

22 अप्रैल 2022 को ज्योति सिंह ने दाखिल की थी याचिका

वहीं, ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया फैमिली कोर्ट में अंतरिम भरण पोषण के लिए याचिका दाखिल की और मामले का जब तक निपटारा नहीं हो जाता तब तक दो लाख रुपये प्रतिमाह भरण पोषण देने की मांग की है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मारपीट के चलते वह मायके में रह रही हैं. इसी मामले में बलिया फैमिली कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

(बलिया से मनोज चतुर्वेदी की रिपोर्ट)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More