SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ा झटका; ED गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. ED द्वारा अपनी गिरफ्तारी और कस्टडी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका पर अदालत ने तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 02, 2026, 12:11 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 12:19 PM IST
Image Credit: Azam Khan Supreme Court News
Join

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.वकील ने CJI के सामने तत्काल सुनवाई का मुद्दा उठाया, लेकिन कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया. अब इस मामले को इसी सप्ताह फिर उठाए जाने की बात कही गई है.

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा की गई गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. आज आजम खान की ओर से पेश वकील निजाम पाशा ने CJI की बेंच के सामने मामले का उल्लेख कर तत्काल सुनवाई की मांग की थी.

वकील ने CJI के सामने उठाया मामला

आजम खान के वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के सामने मामले को मेंशन करते हुए इस पर तुरंत सुनवाई की मांग की थी. हालांकि, सीजेआई ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए साफ कहा कि इस याचिका पर इसी हफ्ते सुनवाई की जाएगी, लेकिन तत्काल सुनवाई की अर्जी को स्वीकार नहीं किया गया.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डासना जेल में बंद हैं आजम

गौरतलब है कि रामपुर जेल से रिहाई की कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक पुराने मामले में आजम खान को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था. गाजियाबाद की विशेष अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. 

इस समय आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं. आजम खान के कानूनी सलाहकारों का तर्क था कि उनकी गिरफ्तारी असंवैधानिक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने के कारण अब उन्हें इस हफ्ते नियमित सुनवाई का इंतजार करना होगा.

रामपुर जेल से निकलते ही आजम खान हिरासत में: भड़के वकील बोले-'बिना आधार बताए उठा लिया, तानाशाही की हद'

आजम खान की ED गिरफ्तारी के बाद रामपुर में लगे विवादित पोस्टर; लिखा-'एक-एक जुल्म का हिसाब होगा, जेल के ताले टूटेंगे'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES