App

जेल से रिहा होते ही बदले आजम खान के तेवर बोले- "चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा; बदलाव नहीं, सैलाब होगा"

आजम खान ने रामपुर पहुंचकर बड़ा बयान दिया. यूपी चुनाव 2027 पर बोले- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा; बदलाव नहीं, सैलाब होगा.

जेल से रिहा होते ही बदले आजम खान के तेवर बोले- "चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा; बदलाव नहीं, सैलाब होगा"
Image Credit: Azam Khan

रामपुर: जेल से रिहा होकर घर पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने आते ही सियासी माहौल गरमा दिया. आवास पर समर्थकों के बीच उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सबके लिए मुबारक है, जो संविधान, लोकतंत्र और न्याय पर भरोसा रखते हैं. उन्होंने कहा - "मेरा यकीन और पक्का हो गया है कि देश तो आजाद है, लेकिन संविधान कैद है। अब सबको मिलकर संविधान को आजाद कराने के लिए आवाज उठानी होगी।"

2027 चुनाव पर बड़ा दावा

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर आजम खान अपने पुराने अंदाज में बोले -"चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा।"उन्होंने कहा कि इस बार लोग धर्म और जाति पर नहीं, मुद्दों पर लड़ेंगे। हम जैसे लोग संविधान के लिए और विधान के लिए, मरने के लिए तैयार थे, मरने के लिए तैयार हैं और मरने के लिए तैयार रहेंगे।

'क्या मैं माफिया हूं?' आजम खान ने उठाए सवाल

अपने ऊपर लगे आरोपों पर आजम खान ने पलटवार किया. उन्होंने कहा -"बच्चों के लिए स्कूल खोलने वाला, यूनिवर्सिटी बनाने वाला आदमी माफिया कैसे हो सकता है?"उन्होंने ED, CBI, IT और डेवलपमेंट अथॉरिटी जैसी संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि इन संस्थाओं को अपनी साख बचाने के बारे में सोचना चाहिए।'न्याय मुझे नहीं, संविधान को मिला है'

'न्याय सिर्फ मुझे नहीं, संविधान को भी संरक्षण मिला'

आजम खान ने कहा कि अगर मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद खान के जमाने में ED-CBI जैसी संस्थाएं होतीं, तो शायद वो भी जेल में होते और यूनिवर्सिटी नहीं बना पाते.उन्होंने कहा - "मुझे मिले न्याय से सिर्फ मुझे ही नहीं, संविधान को भी संरक्षण मिला है। इससे मेरे जैसे कमजोर लोगों को ताकत मिली है। लोगों को अब आत्महत्या का नहीं, जिंदा रहने का हक मिला है।"अंत में उन्होंने कहा कि वो संविधान और कानून के लिए पहले भी लड़ने को तैयार थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।

भाजपा 2027 का चुनाव हार चुकी 

आजम खान ने दावा किया कि भाजपा 2027 का विधानसभा चुनाव हार चुकी है. आजमने कहा कि लोकसभा और एमएलसी चुनाव के नतीजे सभी ने देखे हैं. कहा कि भाजपा ने जो सीटें जीती हैं, उनमें भी बेईमानी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More