SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अयोध्या में यमराज का दरबार, यहां लगती है मौत के देवता की अदालत!

अयोध्या के यमथरा घाट पर यम द्वितीया के दिन यमराज की पूजा की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। जानिए इससे जुड़ी पौराणिक मान्यता और मेले का महत्व.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 10, 2026, 12:38 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 12:43 PM IST
Image Credit: Yamraj Temple in Ayodhya
Join

प्रवेश कुमार/अयोध्या:  भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में हर दिन भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है.  लेकिन दीपावली के तीसरे दिन यहाँ एक बेहद अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जहां स्वयं कालदेवता महाराज यमराज की पूजा की जाती है.  इस मौके पर सरयू तट स्थित यमथरा घाट पर मेला लगता है. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर सरयू में स्नान करते हैं और यमराज के दरबार में हाजिरी लगाते हैं.

मथुरा में गोवर्धन पूजा की धूम, जतीपुरा मुखारविंद मंदिर में उमड़े श्रद्धालु; गिरिराज जी का हुआ दुग्धाभिषेक

पौराणिक मान्यता और यमथरा घाट का महत्व

ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम के पृथ्वी से प्रस्थान के समय यमराज उन्हें लेने अयोध्या आए थे. कहा जाता है कि उन्होंने जमथरा घाट पर विश्राम किया और वहीं से आगे जाकर प्रभु श्रीराम ने गुप्तार घाट पर जल समाधि ली थी. इसी पौराणिक घटना की स्मृति में आज भी कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया, जिसे यम द्वितीया कहा जाता है, के दिन सरयू तट स्थित यमथरा घाट पर परंपरागत रूप से मेला आयोजित होता है.

सरयू स्नान और बहनों की विशेष पूजा

प्रातःकाल से ही श्रद्धालु सरयू स्नान कर भयमुक्त और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए यमराज की पूजा-अर्चना करते हैं. विशेषकर बहनें इस दिन व्रत रखकर अपने भाइयों के कल्याण और लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं.

यमभय से मुक्ति

किंवदंती है कि यमराज ने यह तपोस्थली स्वयं अयोध्या माता से प्राप्त की थी. इसलिए यहां की पूजा से मनुष्य को यमभय से मुक्ति और मृत्यु पर विजय का आशीर्वाद मिलता है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यमथरा घाट पर की गई पूजा उनके जीवन में शांति, सुरक्षा और समृद्धि लाती है.

सरयू में विसर्जित की जाती हैं लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं

इसी दिन दीपावली पर पूजी गई लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी सरयू में किया जाता है. दीपों की रोशनी और भक्तिभाव से जगमगाती यह परंपरा अयोध्या की सनातन संस्कृति और श्रद्धा का अनुपम प्रतीक है, जहाँ आस्था और परंपरा एक साथ दीपवत् आलोकित होती हैं.


गंगोत्री धाम के कपाट बंद, मां गंगा की डोली मुखबा के लिए होगी रवाना; जानें बाकी धामों का अपडेट

गोवर्धन परिक्रमा का पूरा रूट क्या है? जानें 21 KM में कौन-कौन से मंदिर और कुंड पड़ते हैं?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES