App

कभी देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर था भोपाल, इस बार राष्ट्रीय सम्मान की लिस्ट से बाहर, ये रही वजह

भोपाल को इस बार राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान पुरस्कार नहीं मिल पाएगा. इसके पीछे की वजह आदमपुर खंती में जमा करीब 5 लाख टन कचरा बना हुआ है. आइए जानते हैं कि भोपाल को कब-कब सम्मान मिला है.

कभी देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर था भोपाल, इस बार राष्ट्रीय सम्मान की लिस्ट से बाहर, ये रही वजह
Image Credit: ZEE NEWS HINDI

एमपी की राजधानी भोपाल ने स्वच्छता के मामले में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है. कभी सबसे स्वच्छ राजधानी का खिताब पाने वाला भोपाल इस राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान की लिस्ट में जगह नहीं बना पाया है. इस शहर ने स्वच्छता के मामले में अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. लेकिन इस बार इस सूची से बाहर होना शहरवासियों के लिए अपने आप में बड़ा झटका माना जा रहा है.

दरअसल, राजधानी भोपाल को पिछले कुछ सालों में कई स्वच्छता पुरस्कार दिए गए हैं. कभी स्वच्छ राजधानी पुरस्कार तो कभी देश के टॉप स्वच्छ शहरों में शामिल होने पर सम्मानित किया गया है. वहीं 2024-25 के स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे और एमपी में पहले स्थान पर होना भोपाल के लोगों के लिए गर्व महसूस हो रहा था. लेकिन इस बार स्वच्छता के मामले में बड़ा झटका लगा है.

कब - कब मिला है पुरस्कार ?

2019: सबसे स्वच्छ राजधानी का पुरस्कार
2022: 5-स्टार कचरा मुक्त शहर (GFC) रेटिंग मिली
2024-25: देश में दूसरा स्थान और एमपी में पहला स्थान

लिस्ट से बाहर होने की वजह

भोपाल के इस बार पिछड़ने के पीछे की वजह आदमपुर खंती को माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि यहां पर अभी भी करीब 5 लाख टन कचरा मौजूद है. काफी लंबे समय से इसके निपटान का मामला अटका हुआ है. इस कचरे को वैज्ञानिक तरीके से हटाने के बाद इसके प्रबंधन भी चुनौती बना हुआ है. हालांकि, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है. यहां के कचरे का सही तरीके से निपटान और उसका वैज्ञानिक प्रबंधन काफी अहम माना जाता है. ऐसे में आदमपुर खंती की स्थिति भोपाल के लिए काफी मुश्किल बन गई है.

महापौर ने बताई पूरी वजह

स्वच्छता सम्मान की लिस्ट से बाहर होना महापौर मालती राय ने सर्वेक्षण के नए नियमों को वजह बताया है. उनका कहना है कि इस बार स्वच्छता लीग की लिस्ट खत्म कर दी गई है. अब स्वच्छता शहर और स्वच्छता जोड़ी जैसे दो प्रमुख मानदंडों के आधार पर पुरस्कार दिए जा रहे हैं. पहले स्वच्छता लीग में शामिल रहे 72 शहरों को इस बार पुरस्कार की श्रेणी से बाहर रखा गया है. महापौर ने आगे बताया कि आदमपुर खंती के कचरे के निपटान का टेंडर दिया जा चुका है. जनवरी तक इसे खत्म करने का लक्ष्य भी रखा गया है.

यहां रहने वाले लोग नाराज

मिली जानकारी के मुताबिक, आदमपुर खंती के पास रहन वाले लोगों में कचरे की समस्या को लेकर काफी नाराजगी बनी हुई है. उनका कहना है कि लंबे समय से जमा कचरे के कारण आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. इतना ही नहीं स्वच्छता सम्मान की लिस्ट से बाहर होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा भी सामने आया है.

लोगों का मानना है कि शहर की स्वच्छता की पहचान तभी मजबूत होगी, जब खंती में जमा कचरे का स्थायी समाधान निकाला जाएगा. साथ ही उनका यह भी कहना है कि सिर्फ दावे करने के बजाय जमीन पर काम दिखाई देना चाहिए.

आंदोलन करने की रणनीति

वहीं आदमपुर खंती और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षद भी नगर निगम प्रशासन को घेरने की तैयारी कर रहा है. कांग्रेस पार्षदों का दल नगर निगम मुख्यालय में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बना रहा है. इस दौरान खंती में जमा कचरे के निपटान और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर प्रशासन से जवाब मांगा जा सकता है.

9 शहरों को मिलेगा सम्मान

मिली जानकारी के मुताबिक, स्वच्छता सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को आमंत्रित किया गया है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चयनित शहरों को सम्मानित करेंगी.

बता दें इस बार देशभर के 4909 शहरों के प्रदर्शन का आकलन किया गया, जिनमें देश के 57 शहरों को चुना गया है. एमपी के 9 शहर इंदौर, देपालपुर, देवास, उज्जैन, बुधनी, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर शहर को समारोह में शामिल होने का मौका मिला है. लेकिन भोपाल को इस सूची में नहीं रखा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More