App

आंध्र प्रदेश: अब घर बैठे मिलेगा तिरुपति बालाजी का कैलेंडर, TTD ने पहली बार शुरू की ऑनलाइन बुकिंग

आंध्र प्रदेश सरकार के तहत एक स्वतंत्र ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने पहली बार साल 2027 के अपने डायरी-कैलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग सर्विस की शुरुआत की है. श्रद्धालु इन्हें कैसे बुक कर सकते हैं?

आंध्र प्रदेश: अब घर बैठे मिलेगा तिरुपति बालाजी का कैलेंडर, TTD ने पहली बार शुरू की ऑनलाइन बुकिंग

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने पहली बार 2027 के अपने कैलेंडर और डायरियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सर्विस शुरू की है.  इससे श्रद्धालु नए साल से पहले ही आसानी से इन्हें खरीद सकेंगे. श्रद्धालु TTD की ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए कैलेंडर और डायरियां बुक कर सकते हैं.  

TTD की ओर से ये पब्लिकेशन तिरुपति, तिरुमाला और तिरुचनूर में स्थित 12 TTD पब्लिकेशन सेल्स आउटलेट पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा श्रद्धालु इन्हें हैदराबाद (जुबली हिल्स और हिमायत नगर), विजयवाड़ा, चेन्नई, वेल्लोर, बेंगलुरु, नई दिल्ली और मुंबई में स्थित TTD सूचना केंद्रों से भी खरीद सकते हैं.

ऑनलाइन बुकिंग सर्विस शुरू


बुकिंग सर्विस को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 7 सितंबर 2026 को 2027 के कैलेंडर और डायरियों का अनावरण किया था और उसी दिन से इनकी बिक्री भी शुरू हो गई. 

ttd

TTD की ओर से भक्तों से अपील की गई है कि वे 2027 के कैलेंडर और डायरियां खरीदने के लिए पहली बार शुरू की गई ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का लाभ उठाएं या अपने नजदीकी TTD सूचना केंद्र पर जाएं.  श्रद्धालु TTD की आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in के जरिए 2027 के कैलेंडर और डायरी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. 

क्या है तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD)?  


बता दें कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) आंध्र प्रदेश के तिरुपति में तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित ऐतिहासिक वेंकटेश्वर मंदिर उससे जुड़े कई अन्य मंदिरों संस्थानों का मैनेजमेंट और ऑपरेशन देखता है. 

ttd

यह एक इंडिपेंडेंट ट्रस्ट है. इसके अलावा यह तिरुचनूर स्थित श्री पद्मावती अम्मावारी मंदिर जैसे अन्य क्षेत्रीय मंदिरों में भी दैनिक अनुष्ठानों, क्राउड मैनेजमेंट और रखरखाव की देखरेख भी करता है.  

क्या काम करता है TTD?  


तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) तीर्थयात्रियों के लिए दर्शन, बुकिंग सिस्टम ठहरने की व्यवस्था, मुफ्त भोजन और मुंडन संस्कार जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध करवाता है. इसके अलावा TTD कई शिक्षण संस्थान, SVIMS और रुइया हॉस्पिटल जैसे अस्पताल, रिसर्च सेंटर और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाता है. 

ttd

यह 'आंध्र प्रदेश चैरिटेबल एंड हिंदू रिलीजियस इंस्टीट्यूशंस एंड एंडोमेंट्स एक्ट' के कानूनी ढांचे के तहत काम करता है. इसका मैनेजमेंट एक CEO और राज्य सरकार की ओर से नियुक्त ट्रस्टी बोर्ड की ओर से किया जाता है.    

TTD ने शुरू किया डिजिटल इंस्पेक्शन


बता दें कि तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (TTD) ने बीते दिनों 'नंदकम' नाम का एक डिजिटल इंस्पेक्शन और डिफेक्ट सिस्टम शुरू किया था. इसके जरिए 8,000 से ज्यादा यूनिट्स और तीर्थयात्रियों के मुख्य मार्गों पर रखरखाव और साफ-सफाई को ट्रैक किया जाएगा. यह प्लेटफॉर्म 'डिजिटल तिरुमला' पहल का ही एक हिस्सा है, जिसका मकसद शिकायतों की स्थिति पर नजर रखना, उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उन पर की गई कार्रवाई को सुनिश्चित करना है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More