SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आगरा में DRM ऑफिस में मिला AOM का शव, पत्नी बोली-पति को प्रताड़ित करते थे अधिकारी

आगरा स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक सिंह कुशवाहा का शव उनके ही चैंबर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. मृतक अभिषेक सिंह कुशवाहा आगरा रेल मंडल में एओएम के पद पर कार्यरत थे.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 02, 2026, 10:14 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 10:30 AM IST
Image Credit: Agra DRM Office Incident
Join

आगरा/कपिल अग्रवाल: आगरा में रेलवे प्रशासन से जुड़ी एक घटना सामने आई है. डीआरएम कार्यालय स्थित चैंबर में रेलवे अधिकारी अभिषेक सिंह कुशवाहा का शव मिला है. वह असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर (AOM) के पद पर तैनात थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, मौत की असल वजह अभी साफ नहीं है. DRM कार्यालय स्थित चैंबर में शव मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी, स्थानीय पुलिस और रेलवे के उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए.

आत्महत्या की आशंका, वरिष्ठ अधिकारी पर उत्पीड़न के आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद सामने आ रही खबरों में यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि अभिषेक सिंह कुशवाहा अपने एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किए जा रहे कथित मानसिक उत्पीड़न से परेशान थे. इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया

मृतका की पत्नी का कहना है कि मेरे पति बताते थे कि मुझे ट्रेनिंग पर नहीं जाने देते थे. उन्होंने कहा कि दोनों बार ट्रेनिंग कैसिल कर दी. पत्नी के आरोप के मुताबिक अधिकारी हमेशा डांटते रहते थे. मृतका की पत्नी का कहना है कि वो बताते थे नहीं हो रही नौकरी, अधिकारी डांटते रहते थे. मृतका की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति कहते थे कि अधिकारी जिंदगी बरबाद करने की बात कहते थ. हम लोग यहां पर कुछ समय पहले ही शिफ्ट हुए थे.

रेल प्रशासन और पुलिस में मची खलबली

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है.पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत के कारणों और उत्पीड़न से जुड़े आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. इस दर्दनाक घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और शोक है.

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा; कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES