App

उमर अब्दुल्ला की शादी पर 'फतवे' की एंट्री, निधि राजदान से निकाह को बताया अवैध; इस्लाम अपनाने की दी नसीहत

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि रजदान के साथ शादी कर ली है. दोनों का विवाह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुआ है. हालांकि, एक मौलवी ने फतवा जारी करते हुए दोनों की शादी को इनवैलिड बताया है.

उमर अब्दुल्ला की शादी पर 'फतवे' की एंट्री, निधि राजदान से निकाह को बताया अवैध; इस्लाम अपनाने की दी नसीहत

Omar Abdullah Wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीनियर जर्नलिस्ट निधि राजदान संग शादी कर ली है. हालांकि, इसके कुछ ही दिन बाद एक बड़ा विवाद खड़ो हो गया है. एक मौलवी ने दोनों की शादी को लेकर फतवा जारी किया है. उन्होंने शादी को इस्लाम की नजर में गलत बताया है.    

रविवार ( 1 नवंबर 2026)  को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के नेशनल प्रेसिडेंट मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी इस्लाम के उसूलों के मुताबिक नहीं थी इसलिए यह शादी इनवैलिड है.

मौलवी ने शादी को बताया इनवैलिड


मौलवी ने अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी को इनवैलिड बताते हुए कहा,' इस्लाम ने शादी के लिए कुछ शर्तें तय की हैं और शादी को सही शादी कहलाने के लिए उन शर्तों का पूरा होना जरूरी है.' रजवी ने कहा कि इस्लाम के अनुसार, एक मुस्लिम आदमी सिर्फ मुस्लिम औरत से ही शादी कर सकता है. उन्होंने आगे कहा,' इस मामले में अब्दुल्ला एक मुस्लिम है, लेकिन निधि राजदान एक गैर मुस्लिम है.'  मौलवी ने कहा कि अब्दुल्ला को पहले निधि का इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवाना चाहिए था और फिर उनसे शादी करनी चाहिए थी.

सारा के खिलाफ भी जारी किया फतवा 


उमर अब्दुल्ला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर निधि के साथ शादी की फोटो शेयर की थी. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है. 

अब्दुल्ला से पहले मौलवी रजवी ने शनिवार ( 31 अक्टूबर 2026) को  बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी किया था. सारा ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर केदारनाथ मंदिर जाकर वहां पूजा की थी और आरती में हिस्सा लिया था. रजवी का कहना था कि इस्लाम के अलावा किसी दूसरे धर्म की परंपरा और मूर्ति पूजा करना उनके धर्म में जायज नहीं है. उन्होंने सारा से इस गुनाह के लिए माफी मांगने के लिए कहा था.

शादी में पहुंचे माता-पिता


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी से पहले श्रीनगर में एक छोटी सी पार्टी हुई, जहां अब्दुल्ला के माता-पिता नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला और मोली अब्दुल्ला, उनकी तीन बहनों और दूसरे करीबी रिश्तेदार शामिल हुए, निधि राजदान के माता-पिता जाने-माने पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान भी वहां मौजूद थे. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पहली शादी पायल अब्दुल्ला के साथ हुई थी, जिनसे उनके 2 बेटे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2026 में दोनों के तलाक को औपचारिक रूप से खत्म कर दिया. जोड़े ने एक समझौते पर पहुंचकर आपसी सहमति से तलाक मांगा था. दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ फाइल किए गए केस वापस लेने पर भी सहमति जताई.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More