SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आगरा MLC चुनाव में BJP का शक्ति प्रदर्शन: 800 गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन करेंगे हरि किशोर तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहेंगे मौजूद

इटावा/आगरा: आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट से भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन से पहले उन्होंने इटावा स्थित सिद्धपीठ पिलुआ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इस दौरान पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 03, 2026, 07:15 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 07:19 AM IST
Image Credit: Agra MLC Election Nomination
Join

अन्नू चौरसिया/इटावा/आगरा: आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. आगरा खंड शिक्षक सीट से भाजपा प्रत्याशी इंजी. हरि किशोर तिवारी और स्नातक सीट से प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह शनिवार दोपहर 12 बजे आगरा कमिश्नरी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कई सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

पिलुआ हनुमान मंदिर में टेका मत्था, समर्थकों ने किया स्वागत
इटावा के रहने वाले भाजपा एमएलसी प्रत्याशी इंजी. हरि किशोर तिवारी ने नामांकन के लिए आगरा रवाना होने से पूर्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ पिलुआ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जीत का आशीर्वाद लिया. इस दौरान स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया.

मीडिया से बातचीत करते हुए हरि किशोर तिवारी ने कहा कि "मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि उन्होंने इटावा के एक कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है।"

800 गाड़ियों का विशाल काफिला
"हमारा काफिला आगरा कमिश्नरी के लिए निकल रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं और शिक्षक संघ के सहयोग से करीब 700 से 800 गाड़ियों का काफिला नामांकन में पहुंचेगा।"

सपा पर तंज
"समाजवादी पार्टी को हम कोई चुनौती नहीं मानते. उनका गढ़ अब खत्म हो चुका है और सपा बेहद कमजोर हुई है. हम 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और बंपर जीत दर्ज करेंगे।"

शक्ति प्रदर्शन के बाद संगठनात्मक बैठक करेंगे प्रदेश अध्यक्ष
आगरा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के अनुसार, दोनों प्रत्याशियों का नामांकन जुलूस रमाडा ग्रांड से कमिश्नरी कार्यालय तक जाएगा.

नामांकन के बाद बैठक
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जिला व महानगर पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेंगे, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा होगी.

शोक संवेदना
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ पार्टी के दिवंगत विधायक छोटे लाल वर्मा के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे, जिसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

'पीडीए सिर्फ छलावा, सपा में परिवारवाद और धनबल हावी': राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर मायावती का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार

'बसपा मेरा परिवार, मायावती मेरी गुरु व बुआ मां...': चुप्पी तोड़ बोले आकाश आनंद- कभी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES