SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पत्नी की डांट से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2000 से ज्यादा मोजे इकट्ठा कर चुका है यह अमेरिकी शख्स; पढ़ें अनोखी कहानी

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में रहने वाले रिटायर्ड फायरफाइटर डैरिल पार्कर ने 2000 से ज्यादा मोजों की जोड़ियां जमा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है. पढ़ें पूरी खबर.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Sep 02, 2026, 08:50 AM IST | Updated: Sep 02, 2026, 08:54 AM IST
Image Credit: Guinness World Record socks
Join

Guinness World Record Socks: शौक बड़ी चीज होती है, लेकिन अगर यह शौक जुनून बन जाए तो इतिहास रच देता है. अमेरिका के साउथ कैरोलिना में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. यहां के रहने वाले एक रिटायर्ड फायरफाइटर ने मोजे इकट्ठा करने का ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. उन्होंने अपने घर में 2,000 से भी ज्यादा मोजों की जोड़ियां जमा कर ली हैं. अब वे जल्द ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की तैयारी में हैं.

साउथ कैरोलिना के नॉर्थ अगस्ता में रहने वाले डैरिल पार्कर एक रिटायर्ड फायरफाइटर और पैरामेडिक हैं. डैरिल बताते हैं कि उनके इस अनोखे सफर की शुरुआत बेहद साधारण तरीके से हुई थी. उन्हें फादर्स डे पर मोजों की एक जोड़ी गिफ्ट में मिली थी. इसके बाद उनके जन्मदिन, शादी की सालगिरह और हर खास मौके पर रिश्तेदार उन्हें मोजे ही गिफ्ट करने लगे. देखते ही देखते उनके पास मोजों का ढेर लग गया.

पोते-पोतियों ने दिया गिनीज रिकॉर्ड का आइडिया

जब मोजों की संख्या काफी ज्यादा हो गई तो उनकी पत्नी ने मजाक में कहा कि तुम्हारे पास हद से ज्यादा मोजे हो गए हैं. इसी दौरान उनके पोते-पोतियों ने उन्हें एक मजेदार सलाह दी. बच्चों ने कहा कि क्यों न इन मोजों के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाए. डैरिल को यह बात जम गई और उन्होंने तय किया कि वे अब ऑफिशियल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर ही दम लेंगे.

देखें वीडियो-

पुराना रिकॉर्ड टूटना अब पूरी तरह तय

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा मोजे जमा करने का मौजूदा वर्ल्ड रिकॉर्ड जिम डोनावान के नाम दर्ज है. साल 2025 में उन्होंने 1,531 अनोखी मोजों की जोड़ियों के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन डैरिल पार्कर के पास अभी से ही 2,000 से अधिक जोड़ियां मौजूद हैं. यानी वे पुराने रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं.

साल के अंत में करेंगे ऑफिशियल दावा

डैरिल का कहना है कि वे अभी रुकने वाले नहीं हैं. वे इस साल के आखिर तक और भी मोजे जमा करना चाहते हैं. इसके बाद ही वे अपने पूरे कलेक्शन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के सामने वेरिफिकेशन के लिए भेजेंगे ताकि उनका नाम आधिकारिक तौर पर दर्ज हो सके. डैरिल पार्कर की नीयत सिर्फ रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है. उन्होंने एक बहुत ही नेक फैसला भी लिया है. उन्होंने बताया कि लोग उन्हें जो नए मोजे दान कर रहे हैं, रिकॉर्ड हासिल करने के बाद वे उन सभी मोजों को स्थानीय शेल्टर होम यानी बेघर लोगों की मदद के लिए दान कर देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES