अमेरिका के इडाहो की रहने वाली महज 3 साल की बूट्सी डैरिंगटन ने दुनिया के सभी 12 डिज्नी थीम पार्क घूमकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. खास बात यह है कि जब उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया, तब उनकी उम्र सिर्फ 3 साल 139 दिन थी. जापान से शुरू हुआ उनका सफर तीन महाद्वीपों और चार देशों से होकर गुजरा और अंत में फ्रांस के डिज्नीलैंड पेरिस में पूरा हुआ.
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में रहने वाले रिटायर्ड फायरफाइटर डैरिल पार्कर ने 2000 से ज्यादा मोजों की जोड़ियां जमा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है. पढ़ें पूरी खबर.
स्विट्जरलैंड के माली जुर्ग विस्ली ने दुनिया की सबसे लंबी मिर्च उगाकर एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनकी उगाई मिर्च की लंबाई 52.5 सेंटीमीटर यानी करीब 1 फीट 8.6 इंच मापी गई. खास बात यह है कि इस रिकॉर्ड को तीसरी बार तोड़ने वाला भी कोई नया शख्स नहीं, बल्कि खुद जुर्ग ही हैं. करीब 8 साल पुराने अपने ही रिकॉर्ड को उन्होंने अपनी मेहनत और तैयार किए गए बीजों से पीछे छोड़ दिया.