SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'सोचिए अगर बच्चा खा लेता तो क्या होता?' पिज्जा से निकला नुकीला लोहे का टुकड़ा, मशहूर रेस्टोरेंट में महिलाओं ने काटा बवाल

अमृतसर के एक रेस्टोरेंट में पिज्जा खाते समय बड़ा हादसा टल गया जब खाने के अंदर से नुकीला लोहे का टुकड़ा निकला. महिलाओं ने रेस्टोरेंट स्टाफ पर जमकर हंगामा किया, देखें वायरल वीडियो.

Edited By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 04, 2026, 01:05 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 01:10 PM IST
Image Credit: अमृतसर के रेस्टोरेंट में पिज्जा से निकला खतरनाक लोहा (ZeeVideo/screengrab)
Join

बाहर जाकर रेस्टोरेंट में खाना खाना किसे पसंद नहीं होता है. वीकेंड हो या कोई खास मौका, पिज्जा और बर्गर हमारी डाइट का हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन जरा सोचिए कि आप मजे से पिज्जा खा रहे हों और अचानक आपके दांतों के नीचे कोई नुकीली लोहे की चीज आ जाए. सुनने में ही यह कितना डरावना लगता है ना. हाल ही में पंजाब के अमृतसर से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पिजैरिया रेस्टोरेंट में पिज्जा खाते वक्त महिलाओं को उसके अंदर से नुकीली लोहे की चीज मिली. इसके बाद रेस्टोरेंट के अंदर जो हंगामा हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पंजाब के अमृतसर स्थित पिजैरिया रेस्टोरेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ महिलाएं वहां बैठकर पिज्जा एन्जॉय कर रही थीं. खाने के दौरान अचानक उनका ध्यान पिज्जा के अंदर मौजूद एक सख्त चीज पर गया. जब उन्होंने उसे गौर से देखा तो उनके होश उड़ गए. पिज्जा के अंदर कोई खाने की चीज नहीं, बल्कि लोहे का एक नुकीला टुकड़ा फंसा हुआ था. इतनी बड़ी लापरवाही देखकर महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ से इसकी शिकायत करनी शुरू कर दी. यह पूरा मामला तब सामने आया जब वहां मौजूद महिलाओं ने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

महिलाओं ने किया हंगामा, मैनेजर का रवैया था ढीला

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिलाएं रेस्टोरेंट के स्टाफ और मैनेजर से जवाब मांग रही हैं. महिलाओं का कहना था कि जब उन्होंने इस खतरनाक गलती की शिकायत मैनेजर से की, तो उनका रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं था. वे जिम्मेदारी लेने के बजाय मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए. महिलाओं ने गुस्से में कहा कि उन्होंने पहले वीडियो नहीं बनाई थी, लेकिन जब मैनेजर का रिस्पॉन्स सही नहीं मिला, तब उन्होंने कैमरे पर आकर इस सच्चाई को दुनिया के सामने लाने का फैसला किया. वीडियो बना रही महिला ने कैमरे पर पिज्जा दिखाते हुए कहा कि अगर इस तरह की लापरवाही होती रही, तो किसी की भी जान खतरे में पड़ सकती है.

'सोचिए अगर कोई छोटा बच्चा इसे खा लेता तो क्या होता'

इस घटना के दौरान महिलाओं ने एक बहुत बड़ा और गंभीर मुद्दा उठाया. उनका कहना था कि इस रेस्टोरेंट में सिर्फ बड़े लोग ही नहीं, बल्कि तमाम परिवार अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ खाने आते हैं. अगर पिज्जा के अंदर छुपा यह नुकीला लोहे का टुकड़ा किसी छोटे बच्चे के मुंह में चला जाता और वह इसे चबा लेता, तो उसका हाल कितना भयानक होता.  

महिला ने वीडियो में पिज्जा के उस टुकड़े को कैमरे के बिल्कुल पास लाकर जूम करके दिखाया और बताया कि इसके किनारे कितने ज्यादा धारदार और नुकीले हैं. यह देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि यह लोहे का टुकड़ा पेट के अंदर जाने पर किसी की भी आंतों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता था.  

कैमरे के सामने से भागते नजर आए रेस्टोरेंट के लोग

जैसे ही महिलाओं ने वीडियो बनाते हुए रेस्टोरेंट के मैनेजर और स्टाफ को कैमरे के सामने आने और जवाब देने के लिए कहा, वे कैमरे से बचते हुए नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि मैनेजर साहब अपनी जगह से हटने लगे और कैमरे के सामने आने से कतराने लगे. महिलाओं ने तंज कसते हुए कहा कि जब मामला संभालने की बात थी तब तो वे बड़ी शान से आगे आ रहे थे, लेकिन अब गलती पकड़े जाने पर वे मुंह छुपाकर भाग रहे हैं. महिलाओं ने उनसे बार-बार पूछा कि वे सामने आकर इस पर अपनी सफाई क्यों नहीं दे रहे हैं और व्हाई डोंट यू कम कहकर उन्हें कैमरे पर बुलवाने की कोशिश की. फिलहाल, रेस्टोरेंट की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई भी सफाई नहीं दी गई है.

रिपोर्ट: भरत शर्मा, जी न्यूज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES