SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वीकेंड मतलब शनिवार-रविवार नहीं, जानिए दुनिया के उन देशों के बारे में जहां नियम बिल्कुल अलग हैं

क्या आप सोचते हैं कि दुनिया भर में वीकेंड का मतलब सिर्फ शनिवार और रविवार होता है. सऊदी अरब, कतर और शारजाह जैसे देशों के वीकेंड के नियम आपको हैरान कर देंगे. जानिए दुनिया भर में छुट्टियों के अलग-अलग तरीकों के बारे में.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 14, 2026, 02:29 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 02:40 PM IST
Image Credit: सऊदी अरब से लेकर शारजाह तक, बदल जाते हैं वीकेंड के नियम और छुट्टियों के ये तौर-तरीके (फाइल फोटो)
Join

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सबका यही मानना होता है कि वीकेंड का मतलब शनिवार और रविवार की आराम भरी छुट्टियां होता है. हम में से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि पूरी दुनिया में ऑफिस और स्कूल का यही शेड्यूल चलता होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जहां शनिवार और रविवार को ऑफिस खुले रहते हैं और छुट्टियां किसी और दिन होती हैं. कहीं शुक्रवार को वीकेंड मनाया जाता है, तो कहीं तीन दिन की लंबी छुट्टी मिलती है.

द नेशनल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब जैसे देशों में वीकेंड का यह नियम बिल्कुल अलग तरह से काम करता है. सऊदी अरब में सरकारी दफ्तर रविवार से गुरुवार तक खुलते हैं और वहां के लोगों के लिए हफ्ते की मुख्य छुट्टियां शुक्रवार और शनिवार को होती हैं. साल 2013 में इस नियम को इसलिए बदला गया था ताकि इंटरनेशनल मार्केट और बिजनेस पार्टनर के साथ काम करने में आसानी हो सके. बिल्कुल ऐसा ही नियम कतर में भी फॉलो किया जाता है, जहां सरकारी दफ्तरों के लिए शुक्रवार और शनिवार को ही वीकेंड माना जाता है.

बांग्लादेश का अलग वर्किंग शेड्यूल

अगर हम एशिया के दूसरे देशों की बात करें तो बांग्लादेश में भी कामकाज का तरीका थोड़ा अलग नजर आता है. बांग्लादेश में सरकारी दफ्तर रविवार से गुरुवार तक पूरी शिद्दत के साथ काम करते हैं, जबकि शुक्रवार और शनिवार को वहां वीकेंड की छुट्टी होती है. इसका मतलब यह हुआ कि वहां के सरकारी कर्मचारियों के लिए संडे का दिन कोई छुट्टी का दिन नहीं बल्कि एक नॉर्मल वर्किंग डे होता है. हालांकि प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों में यह नियम पूरी तरह से लागू नहीं होता है और कई प्राइवेट दफ्तर शनिवार के दिन भी खुले रहते हैं.

ब्रुनेई में नहीं होती लगातार दो दिन की छुट्टी

ब्रुनेई की कहानी इन सब देशों से थोड़ी जुदा और दिलचस्प है. इस देश में सरकारी कर्मचारियों को लगातार दो दिन की छुट्टी एक साथ नहीं मिलती है. वहां के लोग सोमवार से गुरुवार तक काम करते हैं और बीच में शनिवार के दिन भी ऑफिस जाते हैं. इसके बाद उनके लिए शुक्रवार और रविवार को वीकेंड की छुट्टियां तय की गई हैं. इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि शनिवार के दिन ब्रुनेई के सरकारी विभागों में पूरा कामकाज होता है और हफ्ते के बीच में ही छुट्टियां दो अलग-अलग हिस्सों में बंट जाती हैं.

शारजाह में मिलता है तीन दिन का लंबा वीकेंड

यूनाइटेड अरब अमीरात के सात अमीरातों में से एक शारजाह ने अपने कर्मचारियों के लिए बहुत ही गजब का नियम निकाला है. शारजाह के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में सिर्फ चार दिन ही काम किया जाता है. वहां के कर्मचारियों के लिए सोमवार से गुरुवार तक वर्किंग डे होता है और शुक्रवार, शनिवार तथा रविवार को पूरे तीन दिन का वीकेंड मिलता है. यह शानदार नियम साल 2022 में शुरू किया गया था. हालांकि यूएई की फेडरल गवर्नमेंट का शेड्यूल इससे थोड़ा अलग होता है, जहां शुक्रवार को आधे दिन का काम और शनिवार-रविवार की छुट्टी मिलती है.

इजराइल में धर्म के आधार पर तय होती है छुट्टियां

इजराइल का वीकेंड का सिस्टम बाकी देशों की तुलना में काफी अलग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. वहां पर यहूदी कर्मचारियों के लिए शनिवार का दिन मुख्य आराम का दिन होता है, जिसे शब्बाथ कहा जाता है. इजराइल के नियमों के अनुसार जो कर्मचारी यहूदी नहीं होते हैं, उनके लिए उनकी आस्था और धर्म के हिसाब से शुक्रवार, शनिवार या रविवार में से कोई भी दिन वीकेंड या आराम का दिन हो सकता है. यही वजह है कि वहां पर हर कर्मचारी के लिए वीकेंड का दिन एक जैसा नहीं होता है और इसमें विविधता देखने को मिलती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES