)
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाने के लिए लोग कई बार ऐसे स्टंट करने लगते हैं, जिनमें जान का खतरा तक होता है. पाकिस्तान के लाहौर में TikTok वीडियो शूट करने के दौरान हुई यह घटना इसी लापरवाही की एक दर्दनाक मिसाल बन गई.
मामला लाहौर के कहना इलाके में बने एक प्राइवेट फार्महाउस का है. मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यहां बाघिन को ब्रीडिंग के लिए रखा गया था. कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन TikTok वीडियो बनाने के लिए फार्महाउस पहुंचा था. बताया जा रहा है कि उसी के कहने पर बाघिन को पिंजरे से बाहर निकाला गया.
वीडियो शूट के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए, जब बाघिन बेकाबू हो गई. उसने फार्महाउस में काम करने वाले 19 साल के तल्हा पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. तल्हा को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिस वीडियो के लिए यह पूरा इंतजाम किया गया था, वही घटना एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दुख बन गई.
मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शुरुआत में इन्फ्लुएंसर की तरफ से दावा किया गया कि तल्हा पर कुत्ते ने हमला किया था. हालांकि, जब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मौत का पूरा मामला सामने आया. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने फार्महाउस के मालिक फैयाज और कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन को गिरफ्तार कर लिया. अब जांच इस बात पर भी चल रही है कि फार्महाउस में बाघिन रखने की इजाजत थी या नहीं और उसे रखने के दौरान जरूरी सेफ्टी रूल्स का पालन किया जा रहा था या नहीं.
━━━━━━━━━━━━━━━ 🚨 🇵🇰 𝗣𝗔𝗞𝗜𝗦𝗧𝗔𝗡 | 𝗟𝗔𝗛𝗢𝗥𝗘 Killed for a TikTok video ━━━━━━━━━━━━━━━ 📍 Kahna, Lahore 👤 Talha, 19, farmhouse caretaker 🎥 TikToker Nauman was filming content at the property 🦁 A big cat kept on the farm attacked Talha 🏥 He died in hospital ℹ️ Some posts online say it was a tiger, but news reports say it was a lioness. ━━━━━━━━━━━━━━━ ⚠️ Police say there was an attempt to pass it off as a dog attack. 🚔 The TikToker and the farmhouse owner have both been arrested. ━━━━━━━━━━━━━━━
— Rafan The Road Runner (@Losrafascartel1) November 13, 2026
घटना के बाद लाहौर पुलिस ने साफ कहा कि TikTok का शौक किसी इंसान की जिंदगी से बड़ा नहीं हो सकता. पुलिस के मुताबिक, मनोरंजन या पर्सनल शौक के नाम पर किसी की जान खतरे में डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती. पुलिस ने यह भी कहा कि घटना के तथ्यों को छिपाने की कोशिश और लापरवाही से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि TikTok वीडियो बनाने के लिए फार्महाउस पहुंचे कंटेंट क्रिएटर की मौजूदगी में बाघिन बेकाबू हुई और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
रिपोर्ट में बताया गया है कि नौमान हसन पहले भी बाघ और दूसरे जंगली जानवरों के साथ खतरनाक वीडियो पोस्ट करता रहा है. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद एक क्लिप में वह जंजीर से बंधे बाघ को किस करने की कोशिश करता दिखाई देता है. एक दूसरे वीडियो में वह तेंदुए को सहलाता नजर आता है. इसी दौरान तेंदुआ अचानक उसकी तरफ झपटता है और उसे पंजा मार देता है. ऐसे वीडियो में जानवरों के साथ नजदीकी दिखाकर दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश की जाती है. लेकिन इस बार वीडियो शूट के दौरान हुई घटना ने एक युवक की जान ले ली.
کاہنہ پولیس نے فارم ہاؤس میں شیرنی کے حملے سے 19 سالہ نوجوان کی ہلاکت کے واقعے میں فارم مالک اور ٹک ٹاکر کو گرفتار کر لیا۔ ٹک ٹاک ویڈیو بنانے کے لیے فارم ہاؤس پہنچنے والے ٹک ٹاکر کی موجودگی میں شیرنی قابو سے باہر ہو گئی، جس کے نتیجے میں فارم کا ملازم شدید زخمی ہوا اور دورانِ علاج دم توڑ گیا۔ واقعے کی حقیقت چھپانے کے لیے شیرنی کے حملے کو کتے کا حملہ ظاہر کرنے کی کوشش کی گئی۔ حملہ آور شیرنی کو وائلڈ لائف کی تحویل میں دے دیا گیا، جبکہ شیرنی رکھنے کے اجازت نامے، حفاظتی انتظامات اور ممکنہ غفلت کے پہلوؤں کی تحقیقات جاری ہیں۔ واقعے کا مقدمہ درج کیا جا رہا ہے۔ #Digoperations #LahorePolice #PunjabPolice #لاہورپولیس #lahore #لاہور #ہمارے_شہداء_ہمارا_فخر
— Lahore Police Official (@Lahorepoliceops) November 12, 2026
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फार्महाउस में बाघिन को रखने के लिए जरूरी परमिशन ली गई थी या नहीं. इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि जानवर को पिंजरे से बाहर निकालते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं. जंगली जानवरों को पालना या उनके साथ वीडियो बनाना सामान्य बात नहीं है. ऐसे जानवर कब आक्रामक हो जाएं, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होता. इसलिए उनके आसपास काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम जरूरी होते हैं.
इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट और वीडियो बनाने के बढ़ते चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स की होड़ में लोग कई बार खतरे को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यहां इसका खामियाजा एक ऐसे युवक को भुगतना पड़ा, जो फार्महाउस में काम करता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि बाघिन को बाहर निकालने का फैसला किसकी जिम्मेदारी पर लिया गया और सुरक्षा में कहां चूक हुई. लेकिन इस घटना ने एक बात साफ कर दी है कि सोशल मीडिया पर कुछ पल की लोकप्रियता की कीमत किसी की जिंदगी नहीं होनी चाहिए.