SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुंबई का ये कुक हर महीने कमा रहा 1 लाख से ज्यादा, खरीद लिया आईफोन प्रो; अब दोस्तों संग थाईलैंड ट्रिप की तैयारी

मुंबई के एक कुक की मंथली इनकम 1.05 लाख रुपए है. LinkedIn पोस्ट में मनुराज गर्ग ने बताया कि कैसे उनका कुक बिना किसी भारी-भरकम डिग्री के लाखों कमा रहा है और अब अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड ट्रिप प्लान कर रहा है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 11, 2026, 08:31 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 08:45 AM IST
Image Credit: मुंबई के कुक का मंथली पैकेज 1 लाख पार, सोशल मीडिया पर चर्चा में आई इसकी स्मार्ट फाइनेंस ट्रिक (AI Image)
Join

आज के टाइम में जहां लाख रुपए की नौकरी पाने के लिए लोग IIT और IIM जैसे बड़े कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं, वहीं मुंबई में एक नॉर्मल कुक बिना किसी बड़ी डिग्री के हर महीने 1.05 लाख रुपए कमा रहा है. इतना ही नहीं, यह कुक अब अपने दोस्तों के साथ अपनी पहली विदेश यात्रा यानी थाईलैंड घूमने की तैयारी भी कर रहा है. इस मजेदार और चौंकाने वाली कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर मनुराज गर्ग नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके बाद से यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.

कैसे होती है महीने में 1.05 लाख रुपए की कमाई?

मनुराज गर्ग ने अपनी पोस्ट में अपने कुक की पूरी कमाई का हिसाब-किताब शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनका कुक किसी एक जगह फुल टाइम जॉब नहीं करता, बल्कि अलग-अलग जगह काम करके पैसे कमाता है. मनुराज के घर दो टाइम का खाना बनाने के लिए वह 18,000 रुपए लेता है. उसी बिल्डिंग में एक दूसरे फ्लैट से उसे 16,500 रुपए मिलते हैं. इसके अलावा पास के ही एक बड़े परिवार के किचन का काम संभालने के लिए उसे 38,000 रुपए मिलते हैं.

कुक की कमाई सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती. वह फ्राइडे नाइट को फिल्म के सेट पर जाकर भी काम करता है. जब रात में शूटिंग चल रही होती है और हीरो बार-बार रिटेक ले रहा होता है, तब वह रात 1 बजे पूरी क्रू को गर्म दाल-चावल खिलाता है. इस एक रात के काम के लिए उसे 7,500 रुपए मिलते हैं. अगर उसकी पत्नी की 45,000 रुपए की कमाई भी जोड़ दी जाए, तो इस फैमिली की टोटल मंथली इनकम लगभग 1.5 लाख रुपए हो जाती है. इसकी पूरी डिटेल मनुराज ने लिंक्डइन पर शेयर की है.

MBA और IIT वाले दोस्तों से आगे निकला कुक

मनुराज ने अपने कुक की फाइनेंशियल सिचुएशन की तुलना अपने MBA और IIT पासआउट दोस्तों से की है. उन्होंने लिखा कि कागजों पर तो उनके दोस्तों की सैलरी बहुत ज्यादा दिखती है, लेकिन टैक्स कट होने के बाद, घर की EMI, बच्चों की फीस और महंगे लाइफस्टाइल के चक्कर में महीने के आखिर में उनके पास बहुत कम पैसे बचते हैं. दूसरी तरफ कुक की कमाई में कोई TDS नहीं कटता, न ही कोई फॉर्म 16 का चक्कर है. उसके पास जो पैसा आता है, वह पूरा का पूरा उसका अपना होता है. मनुराज के मुताबिक, उनका कुक कोई टैक्स नहीं छिपा रहा, बल्कि हमारा सिस्टम ही ऐसा बना है जो इस तरह के फ्रीलांस काम को कैच नहीं करता.

 

कम रिस्क और ज्यादा आजादी वाली लाइफ

कुक का काम करने का तरीका भी काफी स्मार्ट है. उसका सारा काम घर के 2 किलोमीटर के दायरे में ही होता है. उसके पास एक साथ 4 एम्प्लॉयर हैं. अगर उसका एक काम छूट भी जाता है, तो उसकी पूरी कमाई बंद नहीं होती, सिर्फ एक छोटा हिस्सा कम होता है. जबकि कॉरपोरेट जॉब में नौकरी जाते ही पूरी सैलरी रुक जाती है. मनुराज ने बताया कि उनके IIT वाले दोस्तों को कई इंटरव्यू देने के बाद भी रिस्पॉन्स नहीं मिलता, लेकिन इस कुक को आए दिन नए काम के ऑफर मिलते रहते हैं और लोग उसे ज्यादा पैसे देने को भी तैयार रहते हैं.

आईफोन का शौक, थाईलैंड घूमने का प्लान

दिखावे की दुनिया से दूर रहने वाले इस 34 साल के कुक का सिर्फ एक ही बड़ा शौक है; आईफोन प्रो, जिसे उसने EMI पर खरीदा है. इसके अलावा वह फालतू के खर्चों से बचता है. अब यह कुक अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड जाने का प्लान बना रहा है. यह उसकी जिंदगी की पहली फ्लाइट होगी और इसके लिए उसने अपना पहला पासपोर्ट भी बनवाया है. मनुराज ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब उन्हें इस ट्रिप के बारे में पता चला, तो उन्होंने कुक को माया बे घूमने, स्ट्रीट फूड ट्राई करने और स्कूटी रेंट पर लेने जैसी टिप्स दीं. कुछ मिनटों के लिए बॉस और कर्मचारी का रिश्ता भूलकर दोनों सिर्फ थाईलैंड ट्रिप पर बातें कर रहे थे.

मनुराज गर्ग ने अपनी पोस्ट के आखिर में बहुत गहरी बात लिखी. उन्होंने कहा कि उनका कुक न तो गरीब है और न ही बहुत ज्यादा अमीर. वह एक ऐसा इंसान है जिसकी लाइफ का गणित एकदम परफेक्ट सेट है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES