SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पार्ट-टाइम कमाई का नया जुगाड़: लॉ के स्टूडेंट ने Blinkit डिलीवरी पार्टनर बनकर पहले ही दिन छाप डाले इतने रुपये

लॉ की पढ़ाई के साथ लॉ स्टूडेंट ने शुरू की Blinkit डिलीवरी पार्टनर की नौकरी. जानिए उसने पहले दिन कितने घंटे काम करके कितनी कमाई की और क्या कहा.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 15, 2026, 07:19 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 07:28 AM IST
Image Credit: लॉ स्टूडेंट का Blinkit डिलीवरी वाला अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल (x@thecurious_12)
Join

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लॉ स्टूडेंट की कहानी काफी वायरल हो रही है, जिसने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम के रूप में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर का काम शुरू किया है. इस छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पहले दिन की कमाई और अनुभव को खुलकर शेयर किया है, जिसे देखकर आज के यूथ को भी काफी मोटिवेशन मिल रहा है.

आजकल के यूथ्स के बीच पार्ट-टाइम जॉब्स का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है. सोशल मीडिया पर एक लॉ स्टूडेंट का पोस्ट बहुत वायरल हुआ है, जो कानून की पढ़ाई यानी LLB कर रहा है और साथ में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के लिए डिलीवरी पार्टनर का काम भी कर रहा है. इस छात्र का नाम केवल देसाई है. केवल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पहले दिन के काम का पूरा हिसाब-किताब शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ब्लिंकिट के साथ उनका यह अनुभव बेहद शानदार और आसान रहा.

सिर्फ 6 डिलीवरी में कमाए इतने रुपये

केवल देसाई ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने शुरुआत में केवल दो घंटे काम किया और 6 डिलीवरी पूरी करके 149 रुपये कमाए. खास बात यह रही कि उनके पास एथर का इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी वजह से उनका पेट्रोल का खर्च बिल्कुल शून्य यानी जीरो रहा. उन्होंने आगे बताया कि उन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद है और इसी बहाने वह शहर में घूम भी लेते हैं और साथ में पैसे भी कमा लेते हैं.

इसके बाद केवल ने एक और डिटेल्ड पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने पूरे दिन के काम की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्होंने कुल छह घंटे और तीस मिनट काम किया. इस दौरान उन्होंने लगभग 51 किलोमीटर का सफर तय किया, जिसमें घर वापस लौटने का रास्ता शामिल नहीं है. केवल का मुख्य पेशा कानून की पढ़ाई करना है और वह अपनी पढ़ाई के छोटे-मोटे खर्चों को खुद उठाने के लिए यह पार्ट-टाइम काम कर रहे हैं.

 

 

6 घंटे में लगभग 700 रुपये की अर्निंग

उनके शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने अपनी इस शिफ्ट में कुल 508 रुपये कमाए, जिसमें 75 रुपये का इंसेंटिव भी शामिल था. इसके अलावा उन्हें एक टारगेट पूरा करने पर 100 रुपये का एक्स्ट्रा बोनस भी मिला, यानी लगभग 700 रुपये की कमाई की. पेट्रोल का खर्च जीरो होने की वजह से उनकी पूरी कमाई सुरक्षित रही क्योंकि उन्होंने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर पर ही चार्ज कर लिया था.

पढ़ाई के साथ ऊपरी कमाई भी

काम खत्म करने के बाद केवल ने लिखा कि पढ़ाई की प्रतिबद्धताओं और स्कूटर की बैटरी खत्म होने की वजह से उन्हें अपना काम रोकना पड़ा. उन्होंने इस मौके के लिए ब्लिंकिट प्लेटफॉर्म का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप लोगों ने वास्तव में ब्लिंकिट को हम जैसे लोगों के लिए एक वरदान बना दिया है. इसके साथ काम करना बहुत ही आसान और स्मूथ है.

जैसे ही केवल का यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने ताबड़तोड़ कमेंट्स करना शुरू कर दिया. ज्यादातर लोगों ने इस कंपनी की तारीफ की और इसे पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए बेहतरीन पार्ट-टाइम कमाई का जरिया बताया. एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि भाई गिग जॉब का मतलब ही यही होता है, पर हमारे देश में लोग इसे फुल-टाइम नौकरी मानकर बैठ जाते हैं. वहीं दूसरे शख्स ने अपनी बात रखते हुए कहा कि देश के युवाओं को ऐसे ही छोटे-मोटे कामों से जुड़ना चाहिए ताकि वे पढ़ाई के साथ असल दुनिया का तजुर्बा भी पा सकें और अपनी पॉकेट मनी खुद निकाल सकें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES