SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

समंदर से दिखा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 'सपनों का महल', भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर ने जहाज से दिखाया; वीडियो वायरल

भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर साहिल अकरम ने पोर्टुगल के मडेरा तट से फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सी-फेसिंग घर का वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 11, 2026, 09:22 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 09:32 AM IST
Image Credit: समंदर किनारे बना क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खूबसूरत विला, वायरल वीडियो पर फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन (PC- instagram/sahilakram__)
Join

फुटबॉल के भगवान कहे जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस पूरी दुनिया में फैले हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग तरसते हैं. ऐसे में अगर कोई आपको समंदर के बीच से रोनाल्डो का आलिशान घर दिखा दे, तो फैंस का खुश होना तो बनता ही है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर ने पुर्तगाल के समंदर से रोनाल्डो के सी-फेसिंग विला का एक बेहद खूबसूरत वीडियो अपने कैमरे में कैप्चर किया है. यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल होने लगा.

इस वीडियो को देहरादून के रहने वाले मर्चेंट नेवी अफसर साहिल अकरम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. साहिल अपने काम के सिलसिले में समंदर के रास्ते अलग-अलग देशों की यात्रा करते रहते हैं. जब उनका जहाज पुर्तगाल के मडेरा तट के पास से गुजर रहा था, तो उन्होंने दूर से ही रोनाल्डो के घर को पहचान लिया. साहिल ने तुरंत अपना कैमरा निकाला और रोनाल्डो के उस बड़े से संतरी रंग के विला को शूट कर लिया, जो चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ था.

 

 

फैंस के आ रहे मजेदार रिएक्शंस

वीडियो के वायरल होते ही फुटबॉल प्रेमियों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग इस क्लिप को देखकर बहुत खुश हो रहे हैं. कुछ फैंस ने पूछा कि क्या उस वक्त रोनाल्डो घर के अंदर मौजूद थे, तो कुछ लोग घर की लोकेशन की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. एक यूजर ने लिखा, "ओहो! क्या सी-फेसिंग घर लिया है भाई." वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "यह तो बहुत ही बड़ा और सुंदर घर है." मडेरा के फंचल पोर्ट के पास बने इस विला को देखकर फैंस लगातार प्यार भरे इमोजी शेयर कर रहे हैं.

रोनाल्डो ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का फैसला

एक तरफ जहां उनके घर का यह वीडियो तहलका मचा रहा है, वहीं दूसरी तरफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल करियर को अलविदा कह चुके हैं. रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले हैं और 146 गोल दागे हैं. उनके संन्यास की खबर से दुनिया भर के रोनाल्डो फैंस थोड़े भावुक जरूर हैं, लेकिन अपने स्टार खिलाड़ी के इस आलिशान घर का नजारा देखकर उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान आ गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES