App

सोन पापड़ी के दिन बीते रे भइया, अब iPhone आयो रे! दिवाली गिफ्ट में कंपनी ने स्टाफ को दिए आईफोन 16, कोस रहे दूसरे कंपनियों के एम्प्लाई

दिल्ली के रोहिणी स्थित एक कंपनी ने दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को लेटेस्ट आईफोन 16 गिफ्ट किए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

सोन पापड़ी के दिन बीते रे भइया, अब iPhone आयो रे! दिवाली गिफ्ट में कंपनी ने स्टाफ को दिए आईफोन 16, कोस रहे दूसरे कंपनियों के एम्प्लाई
Image Credit: कॉरपोरेट वर्ल्ड की सबसे बेहतरीन दिवाली (instagram/financersaab2.0)

कॉरपोरेट सेक्टर में भी दिवाली बोनस और गिफ्ट्स का चलन बहुत पुराना है. अक्सर कंपनियों की तरफ से कर्मचारियों को ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट या छोटे-मोटे गिफ्ट हैम्पर्स दिए जाते हैं. लेकिन दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार अपने एम्प्लॉइज को ऐसा सरप्राइज दिया है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं. इस कंपनी ने पारंपरिक मिठाइयों को दरकिनार करते हुए अपने सभी कर्मचारियों को लेटेस्ट आईफोन 16 गिफ्ट किए हैं. सोशल मीडिया पर इस शानदार तोहफे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और हर कोई इस कंपनी के बॉस की दरियादिली की तारीफ कर रहा है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक प्राइवेट कंपनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस छोटी सी क्लिप में देखा जा सकता है कि कर्मचारियों के ऑफिस डेस्क पर कंप्यूटर के ठीक सामने रंग-बिरंगे आईफोन 16 रखे हुए हैं. हर फोन पर खूबसूरती से रिबन बंधा हुआ है, जो इस दिवाली सेलिब्रेशन को और भी ज्यादा खास बना रहा है.

डेस्क पर आईफोन देख खुशी से झूमे कर्मचारी

महज 15 सेकंड के इस वायरल वीडियो के आखिर में कुछ महिला कर्मचारी अपने टेबल्स पर रखे इस कीमती तोहफे को देखकर खुशी से झूमती हुई नजर आती हैं. कंपनी ने इस वीडियो के कैप्शन में बहुत ही मजेदार अंदाज में लिखा, "कोई मुकाबला नहीं. आपको क्या मिला?" यह पोस्ट अपलोड होते ही इंटरनेट पर छा गई और लोग इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. वीडियो में सफेद, हरे, नीले और काले रंगों के आईफोन रखे दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी भी टेक लवर का दिल खुश हो जाएगा.

 

 

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर छिड़ी बहस

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कुछ यूजर्स को तो यकीन ही नहीं हुआ कि कोई कंपनी अपने स्टाफ को इतने महंगे गिफ्ट दे सकती है. कुछ लोगों ने तो यहां तक सवाल उठा दिया कि क्या यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया फर्जी वीडियो है. हालांकि कंपनी ने एक यूजर के कमेंट का मजेदार जवाब देते हुए साफ किया कि वीडियो बिल्कुल असली है और इसे दोबारा ध्यान से देखा जाए.

यूजर्स ले रहे हैं मजेदार चुटकी

इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फनी और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने मजाक में पूछा कि क्या इस कंपनी में अभी कोई नौकरी खाली है क्योंकि वह तुरंत ज्वॉइन करना चाहता है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसी वीडियो देखकर तो लगता है कि दिवाली के दौरान इंस्टाग्राम चलाना ही बंद कर देना चाहिए ताकि जलन न हो. एक अन्य यूजर ने तो यहां तक कह डाला कि महिला कर्मचारियों को आईफोन मिला है तो शायद पुरुषों को सोने के सिक्के मिले होंगे. इसके अलावा कई लोगों ने अपनी पुरानी कंपनियों को याद करते हुए कहा कि उन्हें तो दिवाली पर सोन पापड़ी का डिब्बा तक नसीब नहीं हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More