)
राजस्थान में नवंबर का महीना शुरू होते ही मौसम बदल गया है. राज्य में फिलहाल बारिश की गतिविधियां थम गई है और मौसम शुष्क बना हुआ है. 4 अक्टूबर को भी प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई और ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा. दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का असर बना हुआ है और अलसुबह और रात के समय तापमान में गिरावट से हल्की ठंड पड़ रही है.
राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर का रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान के मामले में सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
सुबह-शाम ठंडक, दिन में गर्मी का असर
मौसम में बदलाव होने से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है. दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात के समय तापमान कम होने से ठंडक बढ़ रही है. खासकर शेखावाटी इलाकों में रात का मौसम ठंडा बना हुआ है. फतेहपुर में 12.4 डिग्री तापमान रहा.
अलवर में भी मौसम बदलने का दौर जारी है, जहां सुबह से ही हालात सामान्य रहे. दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट रही, लेकिन सुबह, शाम और रात के समय ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. अब रात के समय बाहर निकलने पर काफी ठंड महसूस होती है.
फिलहाल बारिश के आसार नहीं
राज्य में मौसम शुष्क रहने से बारिश की गतिविधियों थम चुकी हैं. आसमान साफ रहने की वजह से दिन में धूप का असर बना हुआ है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इससे अलसुबह और देर रात हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. मौसम के इस मिजाज में पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और शेखावाटी में ठंडक महसूस हो रही है.
आगे कैसा रहेगा मौसम?
आगामी दिनों में भी मौसम के शुष्क बना रहेगा. दिन और रात के तापमान का अंतर देखने को मिलेगा. दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि रात में तापमान कम रहने से ठंड पड़ सकती है. फिलहाल लोगों को मौसम में बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान के अंतर देखने को मिल रहा है.