SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्रिटेन के 'कौन बनेगा करोड़पति' में पूछा- कॉलीफ्लॉवर को हिंदी में क्या कहते हैं? कंटेस्टेंट का हिल गया सिर

ब्रिटिश क्विज शो 'हू वांट्स टू बी ए मिलियनेयर' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंटेस्टेंट से फूलगोभी का देसी नाम पूछा गया और वह बुरी तरह अटक गया.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 04, 2026, 11:30 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 11:36 AM IST
Image Credit: गोभी के चक्कर में जनता से मदद मांगने पर मजबूर हुआ विदेशी कंटेस्टेंट (instagram/ub1ub2)
Join

ब्रिटेन के मशहूर क्विज शो 'हू वांट्स टू बी ए मिलियनेयर' का एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. शो के दौरान कंटेस्टेंट से एक ऐसा आसान सवाल पूछा गया, जिसका जवाब भारत में रहने वाला हर बच्चा पलक झपकते ही दे सकता है. लेकिन विदेशी कंटेस्टेंट उस सवाल पर ऐसा अटका कि उसे ऑडियंस की मदद लेनी पड़ गई. इस मजेदार वाकये ने सोशल मीडिया यूजर्स को हंसने और मजे लेने का पूरा मौका दे दिया है.

ब्रिटेन के लोकप्रिय टीवी गेम शो 'हू वांट्स टू बी ए मिलियनेयर' के मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिसने देखने वालों को हैरान भी किया और हंसाया भी. शो में खेल रहे रिकी नाम के कंटेस्टेंट से एक सवाल पूछा गया कि भारतीय व्यंजन यानी इंडियन क्यूज़ीन में फूलगोभी को क्या कहा जाता है. यह सवाल सुनते ही स्क्रीन के आगे बैठे तमाम देसी दर्शक तो झट से मुस्कुरा दिए क्योंकि उनके लिए इसका जवाब बच्चों वाला खेल था. लेकिन स्टूडियो में बैठे खिलाड़ी के होश उड़ गए और उसे समझ नहीं आया कि वह क्या जवाब दे.

गोभी का नाम भूल गया कंटेस्टेंट

सवाल काफी सीधा था लेकिन अंग्रेजी कंटेस्टेंट उस पर बुरी तरह कंफ्यूज हो गया. उसने बिना कोई रिस्क लिए 'आस्क द ऑडियंस' लाइफलाइन का इस्तेमाल करने का फैसला किया. जब स्टूडियो की जनता से जवाब आया तो आंकड़े और भी ज्यादा मजेदार थे. करीब 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसे साग कहते हैं, 14 प्रतिशत ने आलू बताया और 7 प्रतिशत ने घी का ऑप्शन चुना. आखिर में 59 प्रतिशत लोगों ने सही जवाब यानी 'गोभी' पर मुहर लगाई और तब जाकर खिलाड़ी की जान में जान आई.

पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए जमकर मजे

इस मजेदार घटना का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर हुआ, उस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग इस बात पर खूब चुटकी ले रहे हैं कि इतना आसान सवाल भी किसी को कैसे नहीं आ सकता है. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अगर यह सवाल लंदन के साउथॉल इलाके की किसी भी आंटी से पूछा जाता, तो वह महज दो सेकंड में इसका जवाब दे देतीं. वहीं एक अन्य यूजर ने कंटेस्टेंट के रिएक्शन पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि मैं तो रोज इतनी गोभी खाता हूं, फिर भी शो पर होता तो शायद मैं भी नर्वस हो जाता.

'मैं रोज खाता हूं फिर भी अटक गया'

गेम के दौरान जब रिकी को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने खुद ही अपने सिर पर हाथ रख लिया और कहा कि मुझे तो यह पता होना चाहिए क्योंकि मैं खुद इसकी बहुत ज्यादा सब्जी खाता हूं. लेकिन कैमरे के सामने प्रेशर कुछ ऐसा होता है कि दिमाग अचानक से काम करना बंद कर देता है. हालांकि अंत में जनता के सपोर्ट से उन्हें सही जवाब मिल गया और उनका गेम आगे बढ़ पाया, लेकिन यह क्लिप इंटरनेट पर हमेशा के लिए एक फनी मीम बन चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES