)
व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बहुत काम का नया फीचर आ गया है. अब आप किसी भी मैसेज को पहले से लिखकर अपनी पसंद की तारीख और समय पर भेजने के लिए सेट कर सकते हैं. मेटा के इस ऐप ने सोमवार, 25 नवंबर को ये नया फीचर लाने का ऐलान किया है.
कंपनी ने इसे यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा मांगा जाने वाला फीचर बताया है. इसके जरिए आप कम से कम 10 मिनट से लेकर 14 दिन आगे तक के मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं. ये नया अपडेट आने वाले हफ्तों में दुनिया भर के यूजर्स को मिल जाएगा.
WhatsApp launches scheduled messages on Android and iOS! WhatsApp is finally releasing the ability to schedule messages for everyone. https://t.co/btuZvube6f https://t.co/LQlRC2KZgg
— WABetaInfo (@WABetaInfo) November 25, 2026
इस नए फीचर की मदद से आप किसी को जन्मदिन की बधाई, किसी मीटिंग का रिमाइंडर या ऑफिस से जुड़ा जरूरी मैसेज समय से पहले तैयार रख सकते हैं. खास बात ये है कि इसका इस्तेमाल पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी किया जा सकता है.
इससे सिर्फ टेक्स्ट मैसेज ही नहीं, इस फीचर का इस्तेमाल करके आप वीडियो भी शेड्युल कर सकते हैं. लेकिन अभी ये क्लीयर नहीं है कि ये फीचर व्हाट्सएप चैनल्स के लिए उपलब्ध होगी या नहीं. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आगे चलके अपडेट में इसे चैनल्स में भी जोड़ा जा सकता है.
व्हाट्सएप पर मैसेज शेड्यूल करने की मांग बहुत लंबे समय से चल रही थी. टेलीग्राम और सिग्नल जैसे दूसरे ऐप्स के पास ये फीचर पहल से मौजूद थी. इस अपडेट को लाने के पीछे कंपनी के नए सीईओ कुणाल शाह का ही प्लान था.
एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के लगभग 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं, और वहीं भारत की बात करें तो सिर्फ भारत में ही 50 करोड़ यूजर्स हैं. सीईओ कुणाल ने कहा था कि इस फीचर को लाकर वो यूजर्स की जरूरतों को समझने की कोशिश कर रहे हैं, उम्मीद है कि लोग इस फीचर की मदद से अपनों के करीब आ सकें.
अब आपके भी मन में ये सवाल आ रहा होगा कि अगर फोन में बैटरी नहीं है फोन स्विच ऑफ है, तो फिर मैसेज कैसे जाएगा. तो कंपनी ने कहा है कि इस फीचर के काम करने के लिए फोन के चालू रहने की जरूरत नहीं है. फोन तय समय पर अपने आप ही मैसेज को सेंड कर देगा.
मैसेज मिलने वाले आदमी को ये किसी नॉर्मल मैसेज की तरह ही दिखाई देगा. इसके अलावा आप अपने सभी शेड्यूल किए गए मैसेज को एक ही जगह देख सकते हैं. अगर बाद में आपका मन बदल जाए, तो मैसेज जाने से पहले आप उसे डिलीट भी कर सकते हैं.
इस फीचर में सुरक्षा और प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा गया है. कंपनी का कहना है कि शेड्यूल किए गए मैसेज पर कंपनी का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू होगा.
इससे ये होगा कि मैसेज जो भेज रहा है और जिसको भेज रहा है सिर्फ वही पढ़ सकता है. खुद व्हाट्सएप भी इन मैसेजों को नहीं देख सकता है. इस वजह से यूजर्स की प्राइवेसी पहले की तरह ही सुरक्षित रहेगी.
अगर आपको ये फीचर इस्तेमाल करना है तो पहले ऐप को अपडेट कर लें. फिर ऐप खोल लें और उस चैट पर जाएं, जिसपर आपको मैसेज भेजना है. फिर मैसेज को टाइप कर लें फिर भेजने वाले यानी सेंड बटन को थोड़ी देर दबाकर रखें.
ऐसा करने से सामने तारीख और समय चुनने का ऑप्शन आ जाएगा. अपनी पसंद का समय चुनें और कन्फर्म कर दें, जिसके बाद आपका मैसेज तय समय पर अपने आप चला जाएगा.