SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Urban Vibe Pod: दमदार ऑडियो, AI ट्रांसलेशन और अनोखा ओपन-ईयर डिजाइन, जानिए कितना खास है यह बजट ईयरबड?

बजट ईयरबड्स खरीदने वालों के लिए URBAN ने नया VIBE POD OWS लॉन्च किया है. इसमें ओपन-ईयर डिजाइन, AI लाइव लैंग्वेज ट्रांसलेशन, Bluetooth 6.0 और 30 घंटे तक की बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं इसके खास फीचर.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Nov 10, 2026, 08:18 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 08:24 AM IST
Image Credit: ओपन ईयर ईयरबड्स
Join

अगर आप भी नए ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं और ऐसे ऑप्शन की तलाश में हैं, जिसमें शानदार ऑडियो के साथ ट्रांसलेशन जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलें, तो URBAN VIBE POD OWS आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अर्बन ने इन ईयरबड्स को ओपन-ईयर डिजाइन और AI-पावर्ड लाइव लैंग्वेज ट्रांसलेशन फीचर के साथ पेश किया है. खास बात यह है कि इनकी कीमत भी 1,499 रुपये रखी गई है. ऐसे में कम बजट में यह डिवाइस कितना खास है और क्या इसके फीचर्स इसे दूसरे ईयरबड्स से अलग बनाते हैं, आइए जानते हैं.

ओपन-ईयर डिजाइन कितना उपयोगी?

URBAN VIBE POD OWS का सबसे अलग फीचर इसका ओपन-ईयर डिजाइन है. ज्यादातर वायरलेस ईयरबड्स कान के अंदर फिट होते हैं, लेकिन इसमें ऐसा नहीं है. ओपन-ईयर डिजाइन की वजह से यूजर म्यूजिक सुनते समय आसपास की आवाजें भी सुन सकता है. ऐसे में बाहर टहलते समय, ऑफिस में काम करते हुए या डेलीलाइफ की एक्टिविटी के दौरान इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

लेकिन, इस डिजाइन का एक दूसरा पहलू भी है. आसपास का शोर सुनाई देने के कारण शोरगुल वाली जगहों पर म्यूजिक का एक्सप्रीरियंस थोड़ा प्रभावित हो सकता है. इसलिए जो लोग बाहरी आवाजों से पूरी तरह अलग होकर गाने सुनना पसंद करते हैं, उनके लिए यह डिजाइन बहुत खास नहीं हो सकता है.

AI ट्रांसलेशन बनेगा सबसे खास फीचर

इस डिवाइस का सबसे खास फीचर AI-पावर्ड लाइव लैंग्वेज ट्रांसलेशन है. इसकी मदद से अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत आसान बनाने का दावा किया गया है. खासकर विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह फीचर काम आ सकता है, जहां भाषा समझने में परेशानी होती है. लेकिन, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इसमें कितनी भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा और ट्रांसलेशन के लिए किसी अलग ऐप या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी या नहीं.

कॉलिंग और गेमिंग के लिए भी फीचर्स

URBAN VIBE POD OWS में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी मिलती है. कंपनी ने इसमें पावरफुल बास देने का दावा किया है. कॉलिंग के लिए एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन यानी ENC दिया गया है, जो बातचीत के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही गेमिंग और वीडियो सिंक फीचर भी मिलता है. इसका मकसद स्क्रीन पर चल रही एक्टिविटी और आवाज के बीच होने वाली देरी को कम करना है. सॉफ्ट-टच कंट्रोल्स की मदद से कॉल और म्यूजिक जैसे फंक्शन इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

(ये भी पढ़ेंः सावधान! फोन से चिपके रहने वाले बच्चे हो सकते हैं साइबर बुलिंग के शिकार, जानिए AI कैसे बढ़ा रहा है मुसीबत?)

बैटरी और कीमत

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं. इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिलती है. URBAN VIBE POD OWS की कीमत 1,499 रुपये है. इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.

कुल मिलाकर, 1,499 रुपये की कीमत में URBAN VIBE POD OWS का ओपन-ईयर डिजाइन, Bluetooth 6.0 और 30 घंटे तक का बैटरी बैकअप इसे एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं. AI ट्रांसलेशन इसका सबसे खास फीचर है. अगर आप नार्मल म्यूजिक और कॉलिंग के लिए अलग तरह के ईयरबड्स चाहते हैं, तो भी इसपर विचार कर सकते हैं.

(ये भी पढ़ेंः एआई पर भरोसा करना पड़ा भारी! Claude ने डिलीट किए प्रोफेसर के 1 साल के नोट्स, फिर खुद मांगी माफी)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES