)
जब भी हम किसी फोल्डेबल फोन के बारे में सोचते हैं... तो दिमाग में एक भारी, मोटा और जेब को लटका देने वाला डिवाइस याद आता है. लेकिन सैमसंग ने अपने नए Samsung Galaxy Z Fold8 के साथ इस पूरी सोच को बदलकर रख दिया है. पासपोर्ट साइज वाले इस नए डिजाइन ने न सिर्फ फोल्डेबल मार्केट में नई जान फूंक दी है बल्कि यह साबित कर दिया है कि भविष्य के फोल्डेबल फोन्स कैसे होने वाले हैं. केवल 201 ग्राम वजन और खुलने पर महज 4.5mm की मोटाई के साथ यह फोन किसी टेक्नोलॉजी के चमत्कार से कम नहीं लगता. आइए जानते हैं 1,79,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस प्रीमियम फोन का पूरा सच.

पासपोर्ट स्टाइल डिजाइन और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी
सैमसंग ने इस बार अपने फोल्डेबल डिजाइन में बहुत बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव किया है. Z Fold8 में कंपनी ने 5.5-inch की कवर स्क्रीन दी है जिसका एस्पेक्ट रेशियो 10:16 है... जो बिल्कुल एक पासपोर्ट की तरह दिखता है. फोन को अनफोल्ड करते ही आपके सामने 7.6-inch की बड़ी स्क्रीन खुलकर आ जाती है. सबसे हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा डिस्प्ले होने के बावजूद इसका वजन सिर्फ 201 ग्राम है. यानी यह सैमसंग के अपने फ्लैगशिप S26 अल्ट्रा से भी हल्का है. बंद होने पर यह फोन 9.7mm पतला रहता है और खोलने पर इसकी मोटाई केवल 4.5mm रह जाती है. इसे आप आराम से अपनी जींस की जेब या शर्ट की जेब में बिना किसी भारीपन के रख सकते हैं.
फ्लेक्स टाइटेनियम और मजबूती का बेजोड़ कॉम्बिनेशन
सैमसंग ने इस डिवाइस को पतला और मजबूत बनाने के लिए अपनी नई फ्लेक्स टाइटेनियम (Flex Titanium) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. डिस्प्ले स्ट्रक्चर के अंदर टाइटेनियम अलॉय फिल्म और टाइटेनियम प्लेट का इस्तेमाल किया गया है. यह तकनीक न सिर्फ स्क्रीन को टूटने से बचाती है बल्कि स्क्रीन के बीच में दिखने वाली क्रीज (Crease) को भी काफी हद तक गायब कर देती है. फोन में IP48 की वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई है. साथ ही एडवांस्ड आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम इसे गिरने या झटके लगने पर टूटने से बचाता है. बिल्ड क्वालिटी के मामले में सैमसंग ने बिना कोई समझौता किए एक बेहद स्लिम डिवाइस तैयार किया है.

3000 निट्स की धमाकेदार डिस्प्ले और वीडियो एक्सपीरियंस
बात करें डिस्प्ले क्वालिटी की तो सैमसंग का मुकाबला पूरी दुनिया में कोई नहीं कर सकता. इसकी 5.5-inch की कवर स्क्रीन में Dynamic LTPO AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सेरामिक 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है. अंदर की 7.6-inch की मुख्य स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. धूप में भी इस स्क्रीन पर देखना बेहद आसान रहता है. 4:3 एस्पेक्ट रेशियो की वजह से बुक्स पढ़ना, डॉक्यूमेंट्स देखना और वेब ब्राउजिंग करना बहुत ही मजेदार हो जाता है. वीडियो देखते समय ऊपर और नीचे बहुत कम काली पट्टियाँ दिखाई देती हैं जिससे कंटेंट देखने का अनुभव बेहद शानदार हो जाता है.

स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 का खौफनाक परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy Z Fold8 के अंदर क्वालकॉम का सबसे ताकतवर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया गया है. इसके साथ 12GB की रैम मिलती है (1TB मॉडल में 16GB रैम दी गई है). परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन एक अलग ही लेवल पर काम करता है. चाहे आप इसमें 4K वीडियो एडिटिंग करें... भारी से भारी 3D गेम खेलें... या एक साथ कई ऐप्स चलाएं... यह फोन कभी अटकता नहीं है. पतली बॉडी होने के कारण बहुत ज्यादा हैवी काम करने पर फोन थोड़ा गर्म जरूर होता है लेकिन यह बिल्कुल नॉर्मल है. One UI सॉफ्टवेयर बेहद स्मूथ काम करता है और बड़ी स्क्रीन के लिए पूरी तरह से ऑप्टिमाइज्ड है.
सिलिकॉन-कार्बाइड बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
सैमसंग ने इतिहास में पहली बार अपने स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बाइड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम जगह में भी बड़ी बैटरी फिट की जा सकती है. इसी वजह से इतने पतले फोन के अंदर कंपनी ने 4,800mAh की बड़ी बैटरी दी है. अगर आप सामान्य तौर पर दिन भर कवर डिस्प्ले और मेन डिस्प्ले का मिक्स इस्तेमाल करते हैं तो यह बैटरी पूरा एक दिन आराम से निकाल देती है. फोन में 45W की वायर चार्जर का सपोर्ट दिया गया है जिससे यह काफी तेजी से चार्ज भी हो जाता है.
कैमरा और गैलेक्सी AI के फीचर्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का मुख्य ऑप्टिकली स्टेबलाइज्ड कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. दोनों डिस्प्ले पर 10MP के फ्रंट कैमरे मौजूद हैं. इसमें टेलीफोटो लेंस गायब है लेकिन फिर भी मेन कैमरा दिन और रात दोनों समय बहुत ही शार्प, रंगीन और डिटेल वाली फोटो खींचता है. इसके अलावा फोन में गैलेक्सी AI (Galaxy AI) के कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. जैसे फोटो से गैर-जरूरी चीजों को हटाने के लिए AI इरेजर, मीटिंग्स को टेक्स्ट में बदलने के लिए ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, और नए वीडियो बनाने के लिए फैनकैम फीचर.

Final Verdict
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 एक बड़ा गेमचेंजर साबित होता है. इसका पासपोर्ट जैसा डिजाइन और हल्की बॉडी ईजी टू यूज है, जबकि अंदर का पावरफुल प्रोसेसर और डिस्प्ले हर जरूरत को चुटकियों में पूरा कर देते हैं. हालांकि 1,79,999 रुपये की कीमत और सिंगल हैंड यूज में थोड़ी दिक्कत जैसी कुछ कमियां जरूर हैं, लेकिन अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फील के शौकीन हैं तो यह फोन आपको निराश बिल्कुल नहीं करेगा. कुल मिलाकर यह एक ऐसा दमदार डिवाइस है जो फोल्डेबल फोन के फ्यूचर की एक बिल्कुल नई तस्वीर पेश करता है.