Samsung का प्रीमियम टैबलेट Galaxy Tab S12 हुआ लॉन्च, S Pen, AI और AMOLED डिस्प्ले से है लैस; कीमत...
अगर आप Apple आईपैड या किसी दूसरे प्रीमियम टैबलेट को टक्कर देने वाला कोई दमदार और पावरफुल डिवाइस तलाश रहे थे, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है. टेक दिग्गज सैमसंग ने भारत में अपने सबसे फ्लैगशिप टैबलेट्स की नई गैलेक्सी टैब S12 सीरीज से पर्दा उठा दिया है.
फेस्टिव सीजन से पहले Samsung ने अपने यूजर्स को तोहफा दे दिया है. कंपनी ने भारत में अपनी नई प्रीमियम टैबलेट सीराज Galaxy Tab S12 लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में Galaxy Tab S12 Plus और Galaxy Tab S12 Ultra शामिल हैं. दोनों टैबलेट को खास तौर पर काम और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इनमें बड़े AMOLED डिस्प्ले दिए गए हैं और बॉक्स में S Pen भी मिलता है. नई सीरीज पिछले साल आई Galaxy Tab S11 सीरीज की जगह लेगी. कंपनी ने इस बार प्रोसेसर, डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ बैटरी में भी कई बदलाव किए हैं.
Galaxy Tab S12 Plus की कीमत
Samsung Galaxy Tab S12 Plus के WiFi मॉडल की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है. इसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है. इसका 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 1,49,999 रुपये में आएगा.
वहीं, Galaxy Tab S12 Plus 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,44,999 रुपये है. 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला 5G मॉडल 1,64,999 रुपये में मिलेगा.
Galaxy Tab S12 Ultra की कीमत
Galaxy Tab S12 Ultra के WiFi मॉडल की कीमत 1,49,999 रुपये से शुरू होती है. इस कीमत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,69,999 रुपये है.
इसके 5G मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है. इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 1,84,999 रुपये है.
दोनों टैबलेट में माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. लॉन्च ऑफर के अनुसार कस्टमर्स को 5,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक और 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस भी मिल सकता है.
Galaxy Tab S12 Plus और Ultra का डिस्प्ले
Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. इसका रेजोल्यूशन 2960 x 1848 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
Galaxy Tab S12 Plus में 12.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 2800 x 1752 पिक्सल है और इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. दोनों टैबलेट की स्क्रीन 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है.
डिजाइन और वजन
दोनों टैबलेट को एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इन्हें सिल्वर और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है.
Galaxy Tab S12 Ultra की मोटाई 5.1mm है. WiFi मॉडल का वजन 692 ग्राम और 5G मॉडल का वजन 695 ग्राम है. वहीं, Galaxy Tab S12 Plus की मोटाई 5.3mm है और इसका WiFi मॉडल 553 ग्राम का है. 5G मॉडल का वजन 555 ग्राम है.
दोनों टैबलेट को IP68 रेटिंग मिली है, यानी ये धूल और पानी से बचाव के लिए बनाए गए हैं. बॉक्स में S Pen भी दिया गया है.
MediaTek का नया प्रोसेसर
Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12 Plus दोनों में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है. यह 3nm तकनीक पर बना प्रोसेसर है. Samsung का कहना है कि नए चिपसेट में पिछले मॉडल के मुकाबले NPU परफॉर्मेंस 61 फीसदी तेज है. CPU परफॉर्मेंस में 19 फीसदी और GPU परफॉर्मेंस में 17 फीसदी तक सुधार हुआ है.
बैटरी और चार्जिंग
Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक यह 23 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है. वहीं, Galaxy Tab S12 Plus में 10,600mAh की बैटरी है और इसे 21 घंटे तक चलाने का दावा किया गया है. दोनों टैबलेट 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. Samsung के मुताबिक 45W चार्जर से इन्हें करीब 95 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. हालांकि, चार्जर बॉक्स में नहीं मिलेगा.
कैमरा और स्पीकर
Galaxy Tab S12 Ultra के पीछे डुअल कैमरा सेटअप है. इसमें 13MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 12MP का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा मिलता है.
Galaxy Tab S12 Plus में 13MP का रियर कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों टैबलेट में चार स्पीकर मिलते हैं और 4-चैनल स्पेशियल ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है.
Android 17 और Galaxy AI
Galaxy Tab S12 सीरीज Android 17 पर आधारित One UI 9 पर काम करती है. Samsung ने इनमें Galaxy AI फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया है. टैबलेट में Note Assist जैसे AI टूल मिलते हैं. इसके साथ Google AI Pro का 6 महीने का ट्रायल भी दिया जा रहा है.
Samsung ने दोनों टैबलेट के लिए 7 OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
(ये भी पढ़ेंः BSNL का नया ऑफर! रिचार्ज के साथ मिलेगा 1 लाख का बीमा, ऑनलाइन ठगी पर भी मिलेगा पैसा; ये रही डिटेल्स)
कब से खरीद सकेंगे?
Samsung Galaxy Tab S12 Plus और Galaxy Tab S12 Ultra की सेल भारत में 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. इन्हें Samsung की वेबसाइट, Samsung Exclusive Stores, पार्टनर स्टोर और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा.
(ये भी पढ़ेंः MOI 1A Satellite Launch: तूफान और बाढ़ आने से पहले ही बज जाएगी खतरे की घंटी! जानिए कैसे काम करेगा भारत का नया 'स्पेस कंप्यूटर')