SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ChatGPT हुआ और स्मार्ट! अब सवाल के हिसाब से खुद बनाएगा फोटो, चार्ट और डायग्राम; OpenAI ने लाया नया Intelligent UI

ChatGPT अब सिर्फ सवालों के जवाब सिर्फ शब्दों में देने तक सीमित नहीं रहेगा. OpenAI ने Intelligent UI लॉन्च कर दिया है, जो यूजर की आवश्यकता के अनुसार से चार्ट, डायग्राम, फोटो और छोटे-छोटे टूल्स तैयार कर सकता है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 08, 2026, 04:48 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 05:03 PM IST
Image Credit: ChatGPT में आया नया फीचर
Join

अभी तक AI का मतलब हमारे लिए सिर्फ टेक्स्ट बॉक्स में सवाल लिखना या फिर बोलकर जवाबों के बारे में पूछना था. लेकिन जरा सोचिए, अगर आपका AI चैटबॉट सिर्फ आपके सवालों का जवाब देने की जगह पर आपकी स्क्रीन पर खुद-ब-खुद एक पूरा इंटरएक्टिव विजुअल इंटरफेस बनाकर दे तो? एआई बनाने वाली कंपनी OpenAI अब कुछ ऐसा ही करने जा रही है. ओपनएआई ने Intelligent UI पेश किया है, जिसके बाद ChatGPT अब सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि आपकी जरूरत के अनुसार लाइव टूल्स, चार्ट्स और डायनेमिक एलिमेंट्स खुद-ब-खुद स्क्रीन पर दिखाने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है. कंपनी ने इस नए फीचर को GPT-6 मॉडल के साथ पेश किया है.

सवाल के हिसाब से बदलेगा जवाब का अंदाज

OpenAI के अनुसार GPT-6 को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह खुद यह जान ले कि किसी सवाल का जवाब सिर्फ लिखकर देना है या उसे किसी इंटरएक्टिव फॉर्म में दिखाना ज्यादा मददगार होगा. यानी अगर आप किन्हीं दो चीजों को लेकर तुलना करते हैं, तो जवाब साइड बाय साइड दिख सकता है. वहीं किसी मुश्किल सवाल को समझाने के लिए ChatGPT इंटरएक्टिव डायग्राम भी बना सकता है. इससे जानकारी को समझना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है.

ऐसे काम करेगा Intelligent UI

OpenAI ने इसके कई उदाहरण देकर समझाया है. जैसे- कोई यूजर ChatGPT से सात स्पीड वाली साइकिल का डिजाइन समझाने के लिए कहता है. ऐसे में ChatGPT सिर्फ साइकिल के बारे में लिखने के बजाय उसका एक डायग्राम भी बना कर दिखा सकता है. इस डायग्राम में अलग अलग हिस्सों के लिए बटन दिए जा सकते हैं. जैसे Wheels या Drivetrain पर क्लिक करने के बाद यूजर उस हिस्से से जुड़ी आसानी से देख सकते हैं.

सिर्फ यही नहीं, ChatGPT जरूरत के हिसाब से छोटे टूल भी तैयार कर सकेगा. जैसे-दोस्तों के बीच बिल बांटने के लिए कैलकुलेटर तैयार किया जा सकता है. इसके साथ ही chatbot के अंदर ही पुराने गेम्स के लिए इंटरफेस भी डिजाइन किया जा सकता है.

GPT-6 के साथ मिला नया बदलाव

Intelligent UI के साथ OpenAI ने GPT-6 भी पेश किया है. कंपनी का कहना है कि नए मॉडल में जवाब देने की रफ्तार को और भी तेज कर दिया गया है. ChatGPT जवाब देना शुरू कर सकता है, वहीं वह पीछे से अपनी सोचने का प्रोसेस भी जारी रख सकता है. OpenAI के मुताबिक GPT-6 वेब सर्च से जुड़े सवालों में भी पहले के मुकाबले शानदार प्रदर्शन करता है और सर्च आधारित सवालों के जवाब औसतन GPT-5.6 Instant की तुलना में जल्दी शुरू करता है.

(ये भी पढ़ेंः IMC 2026: PM मोदी ने दिल्ली में फूंका 6G और AI का बिगुल! बताया कैसे मोबाइल फोन बन गया है गुड गवर्नेंस का सेंटर पॉइंट)

किन यूजर्स को मिलेगा Intelligent UI

OpenAI के अनुसार GPT-6 और Intelligent UI को ChatGPT के Chat tab में दुनिया भर में रोलआउट किया जा रहा है. Plus, Pro, Business और Enterprise यूजर्स के लिए इसकी शुरुआत हो चुकी है. Free और Go यूजर्स को भी इस हफ्ते से नए मॉडल और Intelligent UI का एक्सेस मिलना शुरू होगा. ओपनएआई के अनुसार ज्यादा कीमत वाले सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को GPT-6 Sol मिलेगा, वहीं फ्री और Go यूजर्स के लिए GPT-6 Luna मिलेगा.

(ये भी पढ़ेंः अब मिनटों में पकड़ा जाएगा AI वाला फोटो, वीडियो और ऑडियो, Google ने सबके लिए फ्री किया SynthID टूल, ऐसे करेगा काम)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES