SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

15 लाख का नया लेंस लाया Nikon, अब बिना पास गए दिखेगा दूर बैठा पक्षी! जानिए इसमें ऐसा क्या है खास

अगर आप वाइल्डलाइफ और बर्ड फोटोग्राफी करते हैं, तो निकॉन ने एक शानदार गैजेट पेश किया है. करीब 15 लाख रुपये की कीमत वाले इस नए लेंस में इन-बिल्ट टेलीकन्वर्टर दिया गया है, जिससे दूर बैठे पक्षियों की तस्वीर बिना लेंस बदले कैद करना बेहद आसान हो गया है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 30, 2026, 08:20 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 08:32 PM IST
Image Credit: Nikon का नया लेंस लॉन्च
Join

अगर आप वाइल्डलाइफ या बर्ड फोटोग्राफी के शौकीन हैं और नया कैमरा लेंस खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए Nikon ने शानदार ऑप्शन पेश किया है. फोटोग्राफर्स को अक्सर किसी दूर बैठे पक्षी की साफ और डीटेल्ड फोटो खींचने में परेशानी का सामना कर सकते हैं. थोड़ा सा कैमरा हिला नहीं कि परफेक्ट फ्रेम हाथ से निकल जाता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए Nikon ने भारतीय मार्केट में अपना नया और दमदार NIKKOR Z 120-300mm f/2.8 TC VR S लेंस लॉन्च कर दिया है. लगभग 15 लाख रुपये की कीमत वाले इस प्रीमियम लेंस की सबसे बड़ी खासियत इसका इन-बिल्ट 1.4x टेलीकन्वर्टर है, जो दूर-दराज में छिपे पक्षियों और जंगली जानवरों की सटीक तस्वीर लेना बहुत ही आसान काम बना देता है.

इस लेंस में एक ऐसी सुविधा दी गई है, जिसके लिए आमतौर पर फोटोग्राफर्स को अलग से उपकरण रखना पड़ता है. दरअसल, इसमें 1.4x टेलीकन्वर्टर पहले से लगा हुआ है. इसकी मदद से 120-300mm की फोकल लेंथ को बढ़ाकर 168-420mm किया जा सकता है. यानी दूर की चीजों को कैमरे में ज्यादा करीब से कैद करने के लिए लेंस बदलने की जरूरत नहीं होगी. Nikon का कहना है कि यह दुनिया का पहला ऐसा इंटरचेंजेबल जूम लेंस है, जिसमें f/2.8 का स्थिर अपर्चर और इन-बिल्ट 1.4x टेलीकन्वर्टर दिया गया है. इसकी कीमत 14,99,995 रुपये रखी गई है.

पुराने मॉडल से 515 ग्राम हल्का

नए लेंस का वजन 2,735 ग्राम है. सुनने में यह वजन भी कम नहीं लगता, लेकिन पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें करीब 515 ग्राम की कमी की गई है. Nikon ने साल 2020 में AF-S NIKKOR 120-300mm f/2.8E FL ED SR VR लेंस पेश किया था. नया मॉडल उसी का हल्का वर्जन है और इसमें टेलीकन्वर्टर भी अंदर ही मिलता है. कम रोशनी में तस्वीरें लेने के लिए इसमें f/2.8 अपर्चर दिया गया है. सुबह और शाम के वक्त जंगल में फोटो खींचने वालों को इसका फायदा मिल सकता है.

फोकस से लेकर स्टेबिलिटी तक का इंतजाम

तेजी से भागते जानवर या उड़ते पक्षी की तस्वीर लेते समय फोकस चूकना आम बात है. Nikon ने इस लेंस में Silky Swift VCM ऑटोफोकस सिस्टम लगाया है. इससे तेजी से मूव करने वाले सब्जेक्ट को ट्रैक करने में मदद मिलेगी. स्पोर्ट्स और एक्शन फोटोग्राफी में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. लेंस में Meso Amorphous Coat और ARNEO Coat भी दिए गए हैं, जो तेज रोशनी के कारण तस्वीर में आने वाली चमक और फ्लेयर को कम करते हैं. इसके अलावा VR तकनीक कैमरे के हिलने से होने वाले असर को घटाती है. Synchro VR सपोर्ट वाले कैमरे के साथ यह 6.5 स्टॉप तक स्टेबिलाइजेशन देता है. बॉडी की बात करें तो इसमें मैग्नीशियम अलॉय का इस्तेमाल हुआ है. धूल और पानी की बूंदों से बचाने के लिए खास सीलिंग भी दी गई है.

(ये भी पढ़ेंः  Google का AI Mode अब दिखाएगा विज्ञापन, सवाल पूछते ही सामने आएंगे प्रोडक्ट के Ads, जानिए पूरा मामला)

नवंबर में शुरू होगी सेल

Nikon का यह लेंस 15 नवंबर 2026 से भारत में कस्टमर्स खरीद सकेंगे, हालांकि यह अभी ऑफिशियल डेट नहीं है. इसे कंपनी के आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा. यह Nikon के फुल फ्रेम FX फॉर्मेट मिररलेस कैमरों के साथ काम करेगा.

(ये भी पढ़ेंः बंद कर दो सारे बिजनेस स्कूल, पूरा फोकस... Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने क्यों कही ये बात, इंटरनेट पर मचा हड़कंप)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES