)
आज के डिजिटल दौर में हर कोई चाहता है कि उसका मोबाइल नंबर VIP हो, ऐसा हो कि लोगों को देखते ही याद हो जाए. अगर आप भी अपने पर्सनल इस्तेमाल या बिजनेस के लिए कोई खास या फिर लकी VIP मोबाइल नंबर लेने की सोच रहे हैं, तो अब इसके लिए आपको बार-बार टेलीकॉम स्टोर के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है. भारत की दो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने यूजर्स को घर बैठे सीधे मोबाइल ऐप्स के जरिए मनपसंद नंबर चुनने की आजादी दे रही हैं. खास बात यह है कि नंबर बुक करने के बाद कंपनियां खुद आपके घर पर सिम कार्ड की होम डिलीवरी भी करती हैं. आइए जानते हैं क्या है इसका पूरा प्रोसेस...
अगर आप Jio का VIP या अपनी पसंद का मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने फोन में MyJio ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके डाउनलोड करने के बाद होम पेज पर जाने पर यहां Quick Links सेक्शन ऑप्शन दिखाई देगा. जहां Matching Number के ऑप्शन पर टैप करना होगा.
अब आपको अपनी पसंद के नंबर को सर्च करने का ऑप्शन मिल जाएगा. अगर यहां आपको मनपसंद नंबर नहीं मिलता है, तो Looking for VIP Number? ऑप्शन पर जाकर दूसरे नंबर भी देख सकते हैं. उपलब्ध नंबरों में से अपनी पसंद का नंबर चुनने के बाद जरूरी जानकारी भरकर बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद Jio की ओर से SIM कार्ड आपके दिए गए पते पर पहुंचाया जाएगा. बता दें कि Jio में वीआईपी या पसंद का नंबर लेने की सुविधा फ्री नहीं है, इसके लिए आपको चार्ज देना होता है. अलग-अलग नंबर के लिए चार्ज भी अलग-अलग होता है.
Vodafone Idea यानी Vi भी अपने ग्राहकों को इसी तरह VIP नंबर चुनने की सुविधा देता है. इसके लिए सबसे पहले MyVi ऐप खोलें और VIP Number सेक्शन में जाएं.
यहां अपनी पसंद का मोबाइल नंबर दर्ज करके सर्च करें. ऐप में आपको उपलब्ध नंबरों की लिस्ट सामने आ जाएगी. इसमें कुछ नंबर सामान्य तौर पर उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि कुछ प्रीमियम नंबर के लिए अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है. पसंदीदा नंबर चुनने के बाद PIN code और अपना पता दर्ज करके बुकिंग पूरी करनी होगी. इसके बाद Vi SIM कार्ड को आपके पते पर डिलीवर करेगा.
अगर आप नार्मल नंबर चुनते हैं, तो आमतौर पर सिर्फ SIM कार्ड के लिए करीब 50 रुपये का शुल्क देना होता है. वहीं, अगर आप कोई खास प्रीमियम या VIP नंबर चुनते हैं, तो इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है. मौजूद नंबर के हिसाब से यह चार्ज 12,000 रुपये तक जा सकता है. SIM मिलने के बाद इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको First Recharge Plan यानी FRC कराना होगा.
ऐसा जरूरी नहीं है. Jio और Vi आपको अपनी पसंद का नंबर सर्च करने की सुविधा जरूर देते हैं, लेकिन वही नंबर चुना जा सकता है जो उस समय कंपनी के पास उपलब्ध हो. इसलिए पसंद का नंबर पहले से बुक हो सकता है या स्टॉक में नहीं भी हो सकता है. प्रीमियम नंबर बुक करने से पहले ऐप में उसकी अंतिम कीमत जरूर चेक कर लें.