SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

घर की खाली दीवार बन जाएगी 130 इंच की बड़ी स्क्रीन! फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुए 2 नए 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर, जानिए कीमत

अगर आप घर पर बड़ी स्क्रीन पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए सस्ता ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो Just Corseca के नए स्मार्ट प्रोजेक्टर आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं. कंपनी ने दो मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 7,000 रुपये से कम से शुरू होती है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 15, 2026, 08:26 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 08:42 PM IST
Image Credit: अब छत और दीवार पर भी चलेगी 4K फिल्में!
Join

अगर आप भी अपने घर पर थिएटर जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन महंगे स्मार्ट TV और बड़े प्रोजेक्टर्स की कीमतें देखकर पीछे हट जाते हैं, तो अब परेशान होने की कोई बात नहीं है. ऑडियो और स्मार्टफोन एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी जस्ट कोरेस्का ने एक साथ 2 प्रोजेक्टर भारतीय मार्केट में उतार दिया है. इस प्रोजेक्टर के लॉन्च की सबसे खास बात है इसकी कीमत और इसके फीचर्स. कंपनी ने अपनी नई 'जेसी स्टूडियोएक्स' सीरीज के तहत भारत में दो सस्ते स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं. इनमें पहला मॉडल Just Corseca है, वहीं दूसरा मॉडल JC STUDIOX PRO है. आइए जानते हैं इनके कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल्स.

Just Corseca के अनुसार, लॉन्च हुए दोनों प्रोजेक्टर में वायरलेस स्क्रीन मिररिंग, इनबिल्ट स्पीकर और Android व iOS डिवाइस का सपोर्ट दिया गया है. जिसकी सहायता से यूजर मोबाइल का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं. दोनों मॉडल 4K कंटेंट प्लेबैक को भी सपोर्ट करते हैं. लेकिन दोनों की नेटिव स्क्रीन रिजॉल्यूशन अलग-अलग है.

JC STUDIOX में मिलते हैं ये फीचर्स

Just Corseca के JC STUDIOX की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है. इसमें 1280 x 720 पिक्सल का नेटिव रिजॉल्यूशन दिया गया है. यह प्रोजेक्टर 1080p और 4K कंटेंट प्ले कर सकता है, लेकिन इसका नेटिव रिजॉल्यूशन HD है. इसमें 4000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 170 ANSI ल्यूमेंस की ब्राइटनेस दी गई है. इस मॉडल से 40 इंच से लेकर 120 इंच तक की स्क्रीन पर तस्वीर दिखाई जा सकती है. इसमें ऑटो कीस्टोन करेक्शन का फीचर भी दिया गया है, जो स्क्रीन पर तस्वीर को सही साइज में सेट करने में मदद करता है.

यह प्रोजेक्टर Android 11 पर काम करता है. इसमें H713 क्वाड कोर ARM Cortex-A53 प्रोसेसर के साथ 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI, USB और ऑडियो पोर्ट भी दिया गया है. इसके साथ ही AirPlay और Miracast की हेल्प से भी फोन की स्क्रीन को प्रोजेक्टर पर दिखाया जा सकता है. इसमें 3W का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है.

JC STUDIOX PRO में Full HD रिजॉल्यूशन

अगर आप ज्यादा एडवांस रिजॉल्यूशन वाला प्रोजेक्टर खरीदने का सोच रहे हैं, तो JC STUDIOX PRO बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसकी कीमत 10,999 रुपये है. इसमें 1920 x 1080 पिक्सल का नेटिव Full HD रिजॉल्यूशन दिया गया है. कंपनी ने इसमें 350 ANSI ल्यूमेंस की ब्राइटनेस और 6000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया है.

यह प्रोजेक्टर 40 इंच से लेकर 130 इंच तक की स्क्रीन पर इमेज दिखा सकता है. इसमें ऑटो डिजिटल फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन जैसे फीचर्स हैं. इसका डिजाइन 360 डिग्री तक घूम सकता है, जिससे दीवार के साथ छत पर भी तस्वीर प्रोजेक्ट करना आसान हो जाता है.

JC STUDIOX PRO Android 12 पर काम करता है. इसमें Wi-Fi 6, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, AirPlay और Miracast का सपोर्ट दिया गया है. इसमें भी 1GB RAM, 8GB स्टोरेज और 3W का इनबिल्ट स्पीकर मिलता है. बात करें इसके वजन की तो, इसका वजन 1.2 किलोग्राम है, इसलिए इसे जरूरत के हिसाब से एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होगा.

Netflix और YouTube का भी मिलेगा सपोर्ट

कंपनी के अनुसार दोनों प्रोजेक्टर Netflix, Prime Video और YouTube को सपोर्ट करते हैं. इनमें LED लाइट सोर्स दिया गया है, जिसकी बताई गई लाइफ 50,000 घंटे से ज्यादा है. बेहतर साउंड के लिए यूजर बाहरी Bluetooth स्पीकर और हेडफोन भी कनेक्ट कर सकते हैं.

(ये भी पढ़ेंः दोस्त को डराने के लिए ChatGPT से बनाई भालू की फोटो, वायरल होते ही पहुंच गई पुलिस! महिला को भरना पड़ा हजारों का जुर्माना)

कहां से खरीद सकेंगे?

Just Corseca के JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. दोनों प्रोजेक्टर के बॉक्स में रिमोट कंट्रोल, AC पावर केबल, यूजर मैनुअल और एक प्रोजेक्शन स्क्रीन भी मिलेगी.

(ये भी पढ़ेंः सड़क पर लड़की को गले लगाने लगा रोबोट, फिर करने लगा गंदी हरकतें! पुलिस ने किया गिरफ्तार! दो युवक भी फंसे)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES