App

399 रुपये के Jio रिचार्ज पर Canva Pro बिल्कुल फ्री! जानिए कैसे करें एक्टिवेट और क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स

Reliance Jio ने Canva के साथ साझेदारी कर अपने यूजर्स को 4,000 रुपये मूल्य का Canva Pro और Pro Lite सब्स्क्रिप्शन पूरे 12 महीनों के लिए मुफ्त देने का ऐलान किया है. जानिए कौन से रिचार्ज प्लान पर यह ऑफर उपलब्ध है.

399 रुपये के Jio रिचार्ज पर Canva Pro बिल्कुल फ्री! जानिए कैसे करें एक्टिवेट और क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स
Image Credit: Jio Canva

अगर आप भी रील्स बनाते हैं, इंस्टाग्राम के लिए पोस्ट डिजाइन करते हैं या फिर स्कूल-कॉलेज के प्रोजेक्ट्स के लिए बढ़िया प्रेजेंटेशन बनाने के लिए कैनवा ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने दुनिया के सबसे मशहूर ऑनलाइन डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म Canva के साथ एक बड़ी साझेदारी का ऐलान कर दिया है. इस पार्टनरशिप के तहत जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को 4,000 रुपये तक की कीमत वाला Canva Pro और Canva Pro Lite सब्स्क्रिप्शन बिल्कुल फ्री में दे रहा है. इस ऑफर की शुरुआत 16 सितंबर 2026 से हो रही है और इसे सीधे MyJio ऐप से क्लेम किया जा सकता है.

Jio और Canva की पार्टनरशिप से किसको होगा बड़ा फायदा
रिलायंस जियो और कान्व की यह पार्टनरशिप भारत के युवाओं, स्टूडेंट्स, सोशल मीडिया क्रिएटर्स और छोटे बिजनेस ओनर्स के लिए बहुत ही काम की साबित होने वाली है. जियो के पास देश का सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क है जबकि कान्व के पास दुनिया के सबसे बेस्ट एआई-पावर्ड डिजाइनिंग टूल्स हैं. अब इन दोनों के साथ आने से देश के कोने-कोने में बैठा कोई भी यूजर प्रो लेवल की फोटो एडिटिंग, वीडियो मेकिंग और ग्राफिक्स आसानी से बना सकेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि कान्व में हिंदी और बाकी भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मौजूद है. इससे आप अपनी भाषा में स्कूल प्रोजेक्ट्स, फेस्टिव ग्रीटिंग्स और मार्केटिंग पोस्ट बना सकते हैं.

किन Jio रिचार्ज प्लांस पर मिलेगा 12 महीने का फ्री Canva Pro
अगर आप सोच रहे हैं कि आपको यह ऑफर कैसे मिलेगा तो इसकी डिटेल बहुत ही सिंपल है. जियो ने अपने खास रिचार्ज प्लांस के साथ इस कान्व प्रो ऑफर को जोड़ा है. अगर आप जियो का 399 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करवाते हैं तो आपको पूरे 12 महीने के लिए कान्व प्रो मुफ्त मिलेगा. वहीं अगर आप 349 रुपये वाला प्लान या उससे ऊपर का कोई भी 2GB डेटा पर डे वाला रिचार्ज कराते हैं तो आपको 12 महीने के लिए कान्व प्रो लाइट का फायदा फ्री में दिया जाएगा. इसके लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा या हिडन चार्ज नहीं देना होगा.

कैसे कर सकते हैं MyJio ऐप से फ्री कान्व प्रो क्लेम
इस ऑफर का फायदा उठाना बेहद आसान है. जब भी आप अपना एलिजिबल जियो प्लान रिचार्ज करवाएंगे तो आपको अपने फोन में MyJio ऐप खोलना होगा. ऐप के अंदर आपको कान्व प्रो ऑफर का बैनर दिखाई देगा. उस बैनर पर क्लिक करके आप सीधे अपने कान्व अकाउंट को लिंक कर सकते हैं और फ्री में 12 महीने तक प्रीमियम फीचर्स का मजा ले सकते हैं. इसके लिए किसी क्रेडिट कार्ड या एक्स्ट्रा पेमेंट की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज और Canva के टॉप बॉसेस ने क्या कहा
इस बड़ी डील पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा कि कान्व के साथ पार्टनरशिप करके हम करोड़ों भारतीयों के हाथों में वर्ल्ड क्लास एआई-पावर्ड डिजाइन टूल्स दे रहे हैं. यह पूरी तरह से फ्री है और MyJio ऐप पर बस एक टैप की दूरी पर है. वहीं कान्व के को-फाउंडर और सीओओ क्लिफ ओब्रेक्ट ने भी इस पार्टनरशिप को एक नया और रोमांचक चैप्टर बताया है जो भारत में डिजाइनिंग को हर नागरिक तक पहुंचाने का काम करेगा.

युवा जनरेशन और क्रिएटर्स के लिए क्यों खास है यह ऑफर
आजकल का यूथ रील्स, यूट्यूब थंबनेल, पोस्टर और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने में लगा हुआ है. लेकिन कान्व का प्रो वर्जन महंगा होने की वजह से कई यंग क्रिएटर्स इसके प्रीमियम फीचर्स जैसे बैकग्राउंड रिमूवर या मैजिक इरेजर का इस्तेमाल नहीं कर पाते थे. जियो के इस मूव ने अब सभी के लिए रास्ते खोल दिए हैं. अब आप बिना पैसे खर्च किए प्रो बैकग्राउंड रिमूवल, प्रीमियम टेम्पलेट्स और एआई टूल्स की मदद से अपने फोन पर ही हाई क्वालिटी कंटेंट तैयार कर सकते हैं.

Canva Pro Lite vs Canva Pro: जानिए दोनों में क्या अंतर मिलेगा
जियो के इस ऑफर में यूजर्स को उनके प्लान के हिसाब से कान्व प्रो लाइट या कान्व प्रो का एक्सेस मिलेगा. नीचे दी गई टेबल से आप आसानी से समझ सकते हैं कि किस प्लान में आपको कौन-कौन से फीचर्स मिलने वाले हैं:
 

क्या-क्या मिलेगाCanva Pro LiteCanva Pro
मिलियंस ऑफ प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फोंट्स✓✓
वन-टैप बैकग्राउंड रिमूवर (फोटो और वीडियो के लिए)✓✓
ब्रांड किट (लोगो, कलर, फोंट्स)बेसिक (3 किट्स)एडवांस (5 किट्स)
प्रिंट-रेडी एक्सपोर्ट्स (CMYK)✓✓
कंटेंट प्लानर - सोशल पोस्ट शेड्यूल करने के लिए-✓
मैजिक रीसाइज (एक डिजाइन, हर फॉर्मेट में)✓✓
मैजिक इरेजर (अनचाही चीजें हटाने के लिए)✓✓
कान्व AI - कन्वर्सेशनल चैट-टू-डिजाइन-✓
एडवांस AI टूल्स और हायर AI लिमिट्सफ्री-प्लान लेवलफुल + हायर लिमिट्स
क्लाउड स्टोरेज50 GB100 GB
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More