SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुरानी गलतियों से सबक लेकर ISRO ने मारी बाजी, श्रीहरिकोटा में PSLV की मोडिफाइड मोटर का सफल परीक्षण

यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में किया गया है. आइए जानते हैं इससे पहले 2 टेस्ट क्यों फेल हुए थे...

Written By Bhoopendra Rai
Published: Nov 12, 2026, 08:01 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 08:12 PM IST
Image Credit: श्रीहरिकोटा में PSLV-PS3 मोटर का सफल परीक्षण...
Join

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसरो ने अपने सबसे भरोसेमंद रॉकेट PSLV की साख को फिर से मजबूत करने की दिशा में एक कदम बढ़ा लिया है. 12 नवंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) में PSLV के मोडिफाइड थर्ड स्टेज (PS3) का ग्राउंड स्टैटिक टेस्ट पूरी तरह सफल रहा. लगातार दो PSLV मिशन फेल होने के बाद यह टेस्ट बेहद जरूरी था. पिछले दोनों ही मिशनों में रॉकेट के तीसरे चरण में तकनीकी खामी आई थी, लेकिन इस बार इसरो ने सफलता हासिल की है.

दरअसल, PSLV-C61/EOS-09 और PSLV-C62/EOS-N1 मिशन के दौरान रॉकेट के थर्ड स्टेज में कुछ तकनीकी खामियां आ गई थीं. जिसके बाद ISRO ने पूरे PS3 स्टेज के सिस्टम का बारीकी से रिव्यू किया. रिव्यू के दौरान डिजाइन मार्जिन, रॉ मटेरियल की जांच के नियमों, असेंबली प्रोसेस और क्वालिटी चेक में जरूरी सुधार किए गए. इसके अलावा सीलिंग सिस्टम में अतिरिक्त सुरक्षा एड की गई.

पिछले दोनों मिशनों में क्या हुआ था?

  1. पहला झटका मई 2025 में लगा था. जब पहले मिशन के तहत 18 मई, 2025 को PSLV-C61 ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी थी. इसमें 1,696 किलो वजनी EOS-09 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट था. पहले दो चरण तो ठीक रहे, लेकिन थर्ड स्टेज में चैंबर प्रेशर अचानक गिर गया. लिहाजा मिशन फेल रहा. बाद में इस खामी की जांच और सुधार के लिए एक नेशनल लेवल की कमेटी बनाई गई थी.
  1. दूसरा झटका जनवरी 2026 में लगा था, जब 12 जनवरी 2026 को PSLV-C62 को लॉन्च किया गया. इसमें EOS-N1 सैटेलाइट के साथ 15 अन्य छोटे पेलोड्स थे. लेकिन थर्ड स्टेज के आखिरी समय में फिर तकनीकी खराबी आई और रॉकेट का बैलेंस बिगड़ा, जिसके बाद वो अपने तय रास्ते से भटक गया. नतीजा ये रहा कि सैटेलाइट्स अपनी सही कक्षा (ऑर्बिट) में नहीं पहुंच पाए और मिशन फेल रहा.

डिजाइन और क्वालिटी-कंट्रोल पर रहा खास फोकस

PSLV के मोडिफाइड थर्ड स्टेज का सफल परीक्षण होने के बाद ISRO का कहना है कि दोनों मिशन फेल होने की वजहें भले ही अलग थीं, लेकिन दिक्कत थर्ड स्टेज में ही आई थी. इसी को देखते हुए PS3 के पूरे सेटअप का बारीकी से रिव्यू किया गया था. इसके बाद ये नए बदलाव किए गए हैं, ताकि डिजाइन मार्जिन, मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी-कंट्रोल प्रोसेस को और मजबूत बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें: अब बिना टावर के भी आएगा फोन में नेटवर्क! सैटेलाइट से कनेक्ट होगा स्मार्टफोन, TRAI ने की बड़ी सिफारिश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES