)
Apple ने 9 सितंबर को हुए सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में iPhone 18 सीरीज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जिसने टेक जगत में हलचल मचा दी है. इस बार ऐप्पल ने कीमतों के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सीरीज के सबसे महंगे टॉप मॉडल की कीमत सीधे 4.5 लाख रुपये के आसपास चली जाती है, जितने में मार्केट में एक नार्मल कार आसानी से आ सकती है. नए आईफोन की कीमत 4,49,900 के आस-पास सुनने पर ही बहुत से टेक लवर्स इसे अपने बजट से बाहर मान लेते हैं. लेकिन, राहत की बात यह है कि आप इस लग्जरी एक्सपीरियंस को कम कीमत यानी लगभग 1.64 लाख रुपये के बेस मॉडल को भी खरीद सकते हैं. 4,49,900 फोल्डेबल आईफोन के सबसे एडवांस मॉडल की कीमत है.
अगर आप Apple का नया आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो इतना पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है. वहीं, सबसे महंगे iPhone Duo की कीमत ₹4,49,900 तक जाती है.
बात करें भारत में आईफोन की कीमत तो, iPhone 18 Pro का 256GB बेस मॉडल ₹1,64,900 में भारत में लॉन्च किया गया है. इसके 512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,89,900 और 1TB मॉडल की कीमत ₹2,39,900 है. इसका सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला 2TB वेरिएंट ₹3,14,900 में आता है. यानी Pro मॉडल में ही कीमत 3 लाख रुपये के पार पहुंच जाती है.
बड़े डिस्प्ले वाला iPhone 18 Pro Max 256GB स्टोरेज के साथ ₹1,79,900 से शुरू होता है. इसका 512GB मॉडल ₹2,04,900, 1TB मॉडल ₹2,54,900 और 2TB वेरिएंट ₹3,29,900 का है. यानी Pro Max के टॉप मॉडल के लिए आपको करीब 3.3 लाख रुपये खर्च करने होंगे.
Apple ने इस बार अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी पेश किया है. इसका 256GB मॉडल ₹2,99,900, 512GB मॉडल ₹3,24,900, 1TB मॉडल ₹3,74,900 और सबसे ज्यादा 2TB स्टोरेज वाला मॉडल ₹4,49,900 का है. यानी यह Apple का सबसे महंगा नया iPhone है.
iPhone 18 Pro और Pro Max में A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है. दोनों फोन iOS 27 पर चलते हैं और इनमें Apple Intelligence और नए Siri AI फीचर्स मिलते हैं. Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें ProMotion और Always-On Display का सपोर्ट भी है.

कैमरे की बात करें तो दोनों मॉडल में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. खास बात यह है कि मेन कैमरे में पहली बार वेरिएबल अपर्चर दिया गया है. इससे अलग-अलग लाइट कंडीशन में फोटो क्वालिटी बेहतर होने का दावा किया गया है. कैमरा ऐप में Pro Controls भी मिलते हैं, जिससे यूजर अपर्चर, शटर स्पीड और व्हाइट बैलेंस को मैनुअली कंट्रोल कर सकता है. फ्रंट में 18MP कैमरा दिया गया है.
बैटरी के मामले में भी Pro Max काफी आगे है. कंपनी के मुताबिक iPhone 18 Pro Max 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है और सिर्फ 5 मिनट की वायर्ड चार्जिंग में करीब 7 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है. वहीं Pro मॉडल करीब 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है.
iPhone 18 Pro और Pro Max के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 18 सितंबर से होगी. वहीं फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत भले ही चौंकाने वाली हो, लेकिन अगर आपका बजट कम है तो ₹1,64,900 वाला iPhone 18 Pro इस पूरी नई लाइनअप में एंट्री का सबसे कम कीमत वाला Pro विकल्प है.