पुराने iPhone भी होंगे और स्मार्ट और तेज! इस तारीख को आ रहा iOS 27, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
एप्पल यूजर्स को जल्द ही कुछ नए और दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं! कंपनी ने अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि यह शानदार अपडेट नए मॉडल्स के साथ-साथ पुराने आईफोन में भी मिलेगा.
अगर आप भी एप्पल के iPhone यूजर हैं और अपने फोन को और भी ज्यादा स्मार्ट व तेज बनाना चाहते हैं, तो अब बहुत जल्द आपका इंतजार पूरा होने वाला है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एप्पल ने अपने सालावा इवेंट में आईफोन के लिए अगल सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह अपडेट सिर्फ नए मॉडल्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पुराने आईफोन यूजर्स को भी फायदा होने जा रहा है. आइए जानते हैं कि यह अपडेट आपके फोन में कब तक दस्तक देगा और इसमें कौन-से जबरदस्त फीचर्स मिलने वाले हैं.
Apple ने अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है. कई महीनों तक डेवलपर और पब्लिक बीटा टेस्टिंग के बाद कंपनी अब iOS 27 का स्टेबल वर्जन जारी करने जा रही है. Apple के अनुसार, iOS 27 का अपडेट 14 सितंबर से एलिजिबल यानी योग्य iPhone यूजर्स के लिए जारी हो जाएगा. इसके साथ ही 9 सितंबर को लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में भी iOS 27 पहले से इंस्टॉल मिलेगा. ये दोनों फोन 18 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे.
14 सितंबर को आएगा iOS 27
Apple 14 सितंबर को iOS 27 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करेगा. कंपनी ने इस सॉफ्टवेयर को जून में पेश किया था, जिसके बाद डेवलपर और पब्लिक बीटा टेस्टिंग शुरू हुई थी. अब टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसका फाइनल वर्जन पुराने और नए एलिजिबल iPhone मॉडल्स के लिए जारी कर दिया जाएगा.
इन iPhone में मिलेगा iOS 27
Apple ने iOS 27 के लिए कई iPhone मॉडल्स को सपोर्ट दिया है. इनमें iPhone 17 सीरीज के साथ ही पुराने मॉडल भी शामिल हैं-
iOS 27 का अपडेट iPhone 17, iPhone 17e, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Plus, iPhone 16, iPhone 16e, iPhone 15 Pro Max, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Plus और iPhone 15 में मिलेगा.
इसके साथ ही iPhone 14 Pro Max, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Plus और iPhone 14 को भी यह अपडेट मिलेगा. iPhone 13 Pro Max, iPhone 13 Pro, iPhone 13 और iPhone 13 mini भी iOS 27 के लिए एलिजिबल है.
वहीं iPhone 12 Pro Max, iPhone 12 Pro, iPhone 12 और iPhone 12 mini में भी नया अपडेट मिलेगा. पुराने मॉडल्स की बात करें तो iPhone 11 Pro Max, iPhone 11 Pro और iPhone 11 को भी iOS 27 का सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ ही iPhone SE की दूसरी जनरेशन और इसके बाद के मॉडल्स को भी नया अपडेट मिलेगा.
iOS 27 में क्या नया मिलेगा?
iOS 27 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इनमें सबसे खास नया Siri AI है. Apple ने Siri को पहले के मुकाबले ज्यादा AI क्षमता के साथ पेश किया है. कंपनी ने इसे iOS में और ज्यादा गहराई से जोड़ा है और इसके लिए अलग ऐप भी दिया गया है. हालांकि Siri AI की कुछ सुविधाएं यूरोपियन यूनियन और चीन में उपलब्ध नहीं होंगी.
इसके अलावा iOS 27 में Apple Intelligence के नए फीचर्स और Liquid Glass इंटरफेस में कई बदलाव किए गए हैं. यूजर्स इंटरफेस की पारदर्शिता को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट कर सकेंगे. Apple के अनुसार, नए इंटरफेस में रिफ्रैक्शन और कॉन्ट्रास्ट को भी बेहतर किया गया है.
iPhone की परफॉर्मेंस होगी तेज
Apple का दावा है कि iOS 27 के साथ iPhone की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी. कंपनी के मुताबिक, ऐप 30 प्रतिशत तक तेजी से खुल सकते हैं. नई फोटो 70 प्रतिशत तक तेजी से लोड हो सकती हैं, वहीं AirDrop ट्रांसफर की स्पीड 80 प्रतिशत तक बेहतर हो सकती है.
इसके साथ ही अलावा Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क के बीच स्विचिंग को भी बेहतर बनाया गया है. बेहतर CPU शेड्यूलर की मदद से सिस्टम ज्यादा तेजी से काम करेगा और यूजर्स को फोन चलाने का एक्सपीरियंस पहले से स्मूथ मिलेगा.
ये फीचर्स भी मिलेंगे
iOS 27 में Mail की सर्च सुविधा को बेहतर किया गया है. VoiceOver में इमेज के लिए ज्यादा जानकारी वाले डिस्क्रिप्शन मिलेंगे. इसके अलावा अपने आप तैयार होने वाले सिंक्रोनाइज्ड सबटाइटल और कैप्शन ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
(ये भी पढ़ेंः अमेरिका में ₹1.90 लाख, भारत में ₹2.99 लाख! iPhone Duo पर भारतीय यूजर्स से ₹1.09 लाख ज्यादा क्यों वसूल रहा Apple?)