SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब बिना इंटरनेट के भी चलेगा AI... भारत ने लॉन्च किए 3 नए स्वदेशी मॉडल, डेटा लीक की टेंशन होगी दूर!

अब AI इस्तेमाल करने के लिए हर बार इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी. भारत ने तीन नए स्वदेशी AI मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें से दो सीधे मोबाइल और लैपटॉप पर ऑफलाइन काम कर सकेंगे. इससे पर्सनल डेटा की सुरक्षा के साथ कई काम करना आसान होगा.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Nov 05, 2026, 01:55 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 02:36 PM IST
Image Credit: स्वदेशी AI मॉडल
Join

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अभी तक अमेरिका-चीन जैसे दूसरे देशों का दबदबा देखने को मिलता था, लेकिन अब इसी क्षेत्र में भारत ने भी बड़ी छलांग लगा दी है. केंद्र सरकार के आईटी मंत्रालय और IndiaAI Mission के सहयोग से देश में ही तैयार किए गए 3 नए एआई मॉडल्स को लॉन्च कर दिया गया है.इस लॉन्चिंग की सबसे बड़ी खास बात है कि बिना इंटरनेट के भी अब एआई का काम नहीं रुकेगा. लॉन्च हुए मॉडल्स में 2 AI मॉडल बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन या वाई-फाई के, सीधे आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप पर काम करेंगे. यानी अब डेटा लीक होने के खतरे के बिना आपका पर्सनल और ऑफिशियल काम पूरा हो सकेगा. ये एआई मॉडल देश की अपनी 22 भाषाओं को सपोर्ट करते हैं.

IT मंत्रालय ने IndiaAI Mission के सहयोग से देश में तैयार किए गए तीन नए AI मॉडल के नाम EKA-1, Dhir 2B और Dhir 5B हैं. इन तीनों मॉडल को खासतौर पर भारतीय भाषाओं और यहां की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इनकी मदद से सरकारी कामकाज से लेकर शिक्षा और कारोबार तक कई क्षेत्रों में काम आसान हो सकता है.

क्या है EKA-1 की खासियत?

EKA-1 को बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Soket Labs ने तैयार किया है. यह तीनों में सबसे बड़ा और ताकतवर मॉडल है. इसे गणित के मुश्किल सवाल हल करने, सॉफ्टवेयर कोडिंग और तार्किक सवालों के जवाब देने जैसे कामों के लिए बनाया गया है. इसके साथ ही यह एक साथ कई कामों को समझकर उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखता है.

EKA-1 में 26.3 अरब पैरामीटर हैं और इसे 7.5 ट्रिलियन टोकन के डेटा पर ट्रेन किया गया है. भाषा के मामले में भी यह काफी खास है. यह अंग्रेजी के साथ भारत की सभी 22 अनुसूचित भाषाओं को समझ सकता है. कंपनी ने इसे खासतौर पर बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है.

Dhir 2B और Dhir 5B बिना इंटरनेट करेंगे काम

EKA-1 के मुकाबले Dhir 2B और Dhir 5B को छोटे और नार्मल कामों के लिए तैयार किया गया है. इन्हें ZenteiQ AiTech Innovations ने बनाया है. ये दोनों ओपन सोर्स मॉडल हैं और अंग्रेजी के साथ ही 10 भारतीय भाषाओं को समझ सकते हैं. इनका इस्तेमाल दस्तावेजों में जानकारी खोजने, जरूरी जानकारियां निकालने और रोजाना किए जाने वाले कई कामों को अपने आप पूरा करने के लिए किया जा सकता है. इनकी एक बड़ी खासियत यह है कि इन्हें मोबाइल फोन और लैपटॉप पर डाउनलोड करके बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है.

बिना इंटरनेट काम करने से क्या होगा फायदा?

इन दोनों मॉडल का ऑफलाइन काम करना कई मायनों में फायदेमंद है. आमतौर पर कई AI टूल इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है. लेकिन Dhir मॉडल सीधे आपके डिवाइस पर काम कर सकते हैं. इसका एक बड़ा फायदा डेटा की सुरक्षा है. जब मॉडल डिवाइस पर ही काम करता है, तो पर्सनल जानकारी को प्रोसेस करने के लिए किसी बाहरी सर्वर पर भेजने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे पर्सनल जानकारी को सेफ रखने में मदद मिल सकती है. यही वजह है कि इनका इस्तेमाल रक्षा, सरकारी विभागों और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी किया जा सकता है.

(ये भी पढ़ेंः Amazon वाउचर से लेकर फ्री मॉनिटर तक, GIGABYTE बांट रही ढेरों गिफ्ट, जानें कैसे मिलेगा फायदा)

सरकार ने कैसे की मदद?

नए AI मॉडल तैयार करना और उन्हें ट्रेन करना काफी खर्चीला काम है. इसके लिए बड़ी कंप्यूटिंग क्षमता और महंगे संसाधनों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में भारत सरकार के IndiaAI Mission ने इन स्टार्टअप की मदद की है. इसके तहत उन्हें कंप्यूटिंग संसाधनों का इस्तेमाल कम खर्च में करने की सुविधा और रिसर्च के लिए आर्थिक मदद दी गई.

(ये भी पढ़ेंः अब आपकी फोटो भी करेगी दिवाली विश, ChatGPT में आया कमाल का फीचर, बस देना होगा एक कमांड )

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES