SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या है 'सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र'? जिस पर भारत-अमेरिका समेत 10 देशों ने किए साइन, चीन की बढ़ेगी टेंशन!

यह बड़ा कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका, चीन के साथ चल रही टेक्नोलॉजी की रेस में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहता है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Nov 16, 2026, 17:55 IST | Updated: Nov 16, 2026, 18:09 IST
Image Credit: AI जनडेट इमेज...
Join

चीन के साथ चल रही टेक रेस में अब भारत और अमेरिका एक हो गए हैं. इन दोनों ने 10 देशों के साथ मिलकर एक बड़ा दांव चला है. AI सप्लाई चेन और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित रखने के लिए 10 देशों ने 'सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र' पर साइन किए हैं. इसका मकसद सेमीकंडक्टर और AI सेक्टर में चीन जैसे देशों पर निर्भरता कम करना है. अमेरिकी विदेश विभाग ने रविवार देर रात यह जानकारी दी.

इस घोषणापत्र पर जिन देशों ने साइन किए हैं उनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इजरायल, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और यूनाइटेड किंगडम (UK) शामिल हैं.

घोषणापत्र में क्या कहा गया?

घोषणापत्र में कहा गया है कि इकोनॉमिक सिक्योरिटी ही राष्ट्रीय सुरक्षा की असली नींव है. इसमें संवेदनशील तकनीकों (सेंसिटिव टेक्नोलॉजी) और AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलकर सुरक्षित रखने की बात कही गई है. 

इसके तहत सभी सदस्य देश AI पॉलिसी, इसके एडॉप्शन (इस्तेमाल), सप्लाई चेन, सिक्योरिटी हब और सिस्टम की मजबूती (रेसिलिएंस) पर तालमेल बैठाने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाएंगे. इस पूरी पहल का मकसद AI के डेवलपमेंट और डिप्लॉयमेंट (तैनाती) से जुड़े बेहद जरूरी क्षेत्रों में आपसी कोऑपरेशन को और मजबूत करना है.

'पैक्स सिलिका' पहल पर आधारित है यह समझौता

यह एग्रीमेंट वाशिंगटन की 'पैक्स सिलिका' (Pax Silica) पहल को आगे बढ़ाता है, जिसे पिछले साल AI मॉडल, सेमीकंडक्टर और क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों) की सप्लाई चेन को सिक्योर करने के लिए लॉन्च किया गया था. इसका मुख्य मकसद जॉइंट प्रोजेक्ट्स और एक्सपोर्ट कंट्रोल पर आपसी तालमेल बिठाने के लिए अमेरिकी सहयोगियों और पार्टनर्स को एक मंच पर लाना है.

इसके साथ ही, अहम संसाधनों और तकनीकों के लिए विरोधी माने जाने वाले देशों पर निर्भरता कम करने की भी कोशिश की जा रही है. इनमें क्रिटिकल मिनरल्स, AI मॉडल और सेमीकंडक्टर चिप्स शामिल हैं, जो एडवांस कंप्यूटिंग सिस्टम को ताकत देते हैं.

ये भी पढ़ें: जेंसन हुआंग के इस्तीफे के बाद Nvidia में बगावत, रोबोटिक्स इंजीनियर Darrell Dai ने छोड़ी कंपनी, बताई ये बड़ी वजह
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES