Swiggy-Zomato की छुट्टी? अब Google Maps खुद आपके लिए ऑर्डर करेगा खाना, जानिए Ask Maps के सीक्रेट फीचर का सच
गूगल ने Google Maps में नया Ask Maps फीचर रोलआउट किया है. अब आप बिना अलग-अलग ऐप्स खोले खाना ऑर्डर कर सकते हैं, होटल बुक कर सकते हैं और बस-ट्रेन की लाइव लोकेशन भी चेक कर सकते हैं.
अगर आप भी कहीं बाहर जाते वक्त रास्ता ढूंढने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. गूगल ने अपने मैप्स ऐप को इतना स्मार्ट बना दिया है कि अब आपको खाना ऑर्डर करने या होटल बुक करने के लिए 10 अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Google Maps के नए Ask Maps फीचर के जरिए आप एक ही जगह से खाना मंगवा सकते हैं, अपने बजट का होटल ढूंढ सकते हैं और लाइव बस या ट्रेन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. इस नए फीचर से ड्राइविंग के दौरान आपका ध्यान भी नहीं भटकेगा और आपका काम भी चुटकियों में हो जाएगा. आइए जानते हैं गूगल के इस सुपर कूल फीचर को कैसे इस्तेमाल करना है.
गूगल मैप्स का यह नया फीचर इस्तेमाल करने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें
इस नए फीचर को यूज करने से पहले कुछ जरूरी बातें जानना बहुत जरूरी है. फिलहाल खाना ऑर्डर करना, होटल खोजना और पास के इवेंट्स की जानकारी वाला फीचर सबसे पहले अमेरिका (US) में रोलआउट हो रहा है. लेकिन लाइव बस-ट्रेन अपडेट्स, पुरानी बातचीत याद रखना और पर्सनलाइज्ड जवाब मिलने वाला फीचर उन सभी जगहों पर रोलआउट हो रहा है जहां Ask Maps पहले से उपलब्ध है. इसके अलावा Gmail को कनेक्ट करना बिल्कुल ऑप्शनल है और यह पहले से बंद (Off) रहता है. जब तक आप खुद हिस्ट्री सेटिंग ऑन नहीं करेंगे, तब तक Ask Maps आपकी पुरानी बातें याद नहीं रखेगा.
Ask Maps से खाना कैसे ऑर्डर करें
अगर आपको रास्ते में भूख लगी है और आप बिना ऐप बदले खाना ऑर्डर करना चाहते हैं तो तरीका बहुत आसान है. सबसे पहले अपने फोन में Google Maps खोलें. इसके बाद Ask Maps फीचर को चालू करें. अब बोलकर या टाइप करके बताएं कि आपको क्या खाना है. आप इसमें अपना टेस्ट, जैसे स्पाइसी या वेज-नॉनवेज भी बता सकते हैं. इसके बाद यह बताएं कि आप खाना कहां से पिकअप करना चाहते हैं. गूगल आपको आसपास के बेस्ट रेस्टोरेंट्स दिखाएगा. अपना मनपसंद रेस्टोरेंट चुनें, कार्ट चेक करें और अपना ऑर्डर पूरा कर लें.
लास्ट मिनट पर होटल और मस्त इवेंट्स कैसे खोजें
अगर आप अचानक किसी ट्रिप पर निकल गए हैं और पहले से होटल बुक करने का टाइम नहीं मिला, तो टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बस अपने फोन में Google Maps खोलकर Ask Maps चालू करें. अब अपने बजट, लोकेशन या पसंद के हिसाब से होटल ढूंढने को कहें. इसके अलावा अगर आप उस शहर में कोई लाइव कॉन्सर्ट, स्टैंडअप कॉमेडी या इवेंट देखना चाहते हैं, तो बस Ask Maps से पूछें. यह आपको आसपास के सभी शो और होटल दिखा देगा, जहां से आप सीधे बुकिंग कर सकते हैं.
बस और ट्रेन का लाइव स्टेटस कैसे चेक करें?
ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा सिरदर्दी होती है टाइम पर बस या ट्रेन मिलने की. अब Ask Maps आपकी यह परेशानी भी खत्म कर देगा. इसके लिए गूगल मैप्स खोलकर Ask Maps चालू करें. अब अपनी बस, ट्रेन, सबवे या फेरी (नाव) का नंबर या रूट पूछें. यह फीचर आपको एक ही जगह पर गाड़ियाँ छूटने का लाइव टाइम दिखा देगा. अगर आपकी ट्रेन या बस रास्ते में लेट होती है, तो उसका रियल-टाइम अपडेट भी आपको स्क्रीन पर मिलता रहेगा.
Gmail कनेक्ट करें और पाएं एकदम पर्सनल सजेशन
Ask Maps का एक और गजब का फीचर है Gmail इंटीग्रेशन. अगर आप चाहें तो अपने Gmail को इस फीचर से कनेक्ट कर सकते हैं. इससे फायदा यह होगा कि अगर आपके Gmail पर कोई फ्लाइट या होटल बुकिंग का कंफर्मेशन आया है, तो गूगल मैप्स खुद ही आपको आपकी ट्रिप से जुड़े बेस्ट सजेशन देने लगेगा. इसके साथ ही यह आपकी पुरानी ट्रिप प्लानिंग की बातचीत को भी सेव रखता है ताकि आप जहां से प्लान अधूरा छोड़कर गए थे, वहीं से दोबारा शुरू कर सकें.
लोकल गाइड्स की तरह फोटो अपलोड करें और दूसरों की मदद करें
गूगल मैप्स सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं देता, बल्कि आपको दूसरों की मदद करने का मौका भी देता है. अगर आप किसी दुकान या रेस्टोरेंट के बाहर हैं, तो उसकी दुकान के फ्रंट की फोटो अपलोड कर सकते हैं. इससे वहां के खुलने और बंद होने का सही समय अपडेट हो जाएगा. इसके अलावा अगर आप किसी जगह की पार्किंग या वहां की कोई खास टिप दूसरों के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो वह भी कर सकते हैं. गूगल आपकी दी गई जानकारी को रिव्यू करेगा और फिर मैप्स पर बाकी यूजर्स के लिए लाइव कर देगा.
आज के यूथ के लिए क्यों बेस्ट है यह नया अपडेट
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कोई नहीं चाहता कि एक छोटे से काम के लिए 5 अलग-अलग ऐप खोलने पड़े. गूगल का यह Ask Maps फीचर खासतौर पर आज के टेक-सैवी यूथ और ट्रैवलर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाला है. एक ही ऐप के अंदर खाना, रहना, घूमना और ट्रैवल अपडेट्स मिल जाने से न सिर्फ आपका टाइम बचेगा, बल्कि ड्राइविंग करते वक्त आपका ध्यान भी नहीं भटकेगा. अगर आपके फोन में भी गूगल मैप्स है, तो इस नए अपडेट को आज ही एक्सप्लोर करें और अपनी हर ट्रिप को सुपर ईजी बनाएं.