SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Amazon वाउचर से लेकर फ्री मॉनिटर तक, GIGABYTE बांट रही ढेरों गिफ्ट, जानें कैसे मिलेगा फायदा

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं या अपना नया PC बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके आप शानदार मौका है! अब GIGABYTE के प्रोडक्ट खरीदने पर सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि कई शानदार गिफ्ट जीतने का मौका भी मिलेगा. कंपनी अपनी 40वीं सालगिरह के मौके पर भारत में खास कैंपेन लेकर आई है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Nov 05, 2026, 01:06 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 01:14 PM IST
Image Credit: GIGABYTE गेमिंग ऑफर
Join

अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गेमिंग के शौकीन हैं और अपना पीसी अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, आपके लिए शानदार ऑफर है! टेक जगत की कंपनी GIGABYTE ने भारत में एक ऐसा धमाकेदार ऑफर लाया है, जिसे सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा. कंपनी ने ENTER INFINITY नाम से एक स्पेशल कैंपेन शुरू किया है, जिसमें आप PC पार्ट्स खरीदने के साथ-साथ गेम खेलकर और अपनी पुरानी टेक स्टोरी शेयर करके ₹15,500 तक के अमेजन वाउचर, फ्री मॉनिटर और कूल गिफ्ट्स जीत सकते हैं.

GIGABYTE अपनी 40वीं एनिवर्सरी के मौके पर यह स्पेशल कैंपेन शुरू किया है. इसका नाम GIGABYTE 40th Anniversary Campaign (ENTER INFINITY India) रखा गया है. इस कैंपेन के तहत गेमर्स और PC बनाने वाले ग्राहकों को 15,500 रुपये तक के Amazon गिफ्ट वाउचर, GIGABYTE मॉनिटर और AORUS के खास गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा. कंपनी ने 4 नवंबर को इस कैंपेन का ऐलान किया है. यह ऑफर 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक पूरे भारत में चलेगा.

कंपनी ने इस कैंपेन को तीन हिस्सों में बांटा है. इनमें Build a Rig, Play a Run और Share Your Story शामिल हैं. खास बात यह है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए केवल प्रोडक्ट खरीदना ही जरूरी नहीं है. ग्राहक ऑनलाइन गेम खेलकर और अपने पुराने प्रोडक्ट का अनुभव साझा करके भी इनाम जीत सकते हैं.

15,500 रुपये तक के वाउचर

GIGABYTE के Build a Rig ऑफर के तहत कस्टमर्स कंपनी और AORUS के चुनिंदा प्रोडक्ट खरीदकर Amazon गिफ्ट वाउचर पा सकते हैं. इसमें ग्राफिक्स कार्ड, मदरबोर्ड, पावर सप्लाई, कूलर, PC केस, मॉनिटर और SSD जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. ये प्रोडक्ट कंपनी के ऑफिशियल भारतीय रिटेलर्स से खरीदने होंगे.

अगर कोई कस्टमर 6 या उससे ज्यादा कैटेगरी के प्रोडक्ट खरीदता है, तो उसे 15,500 रुपये तक के Amazon गिफ्ट वाउचर मिल सकते हैं. इसके साथ कंपनी की तरफ से AORUS के खास गिफ्ट भी दिए जाएंगे. हालांकि, ये ऑफर समाप्त होने के पहले तक ही मिलेंगे.

इसके साथ ही AORUS INFINITY के चुनिंदा ग्राफिक्स कार्ड या मदरबोर्ड खरीदने पर 2,500 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा. अगर कस्टमर दोनों प्रोडक्ट एक साथ खरीदता है और एक ही क्लेम में दावा करता है, तो उसे 7,500 रुपये तक का बोनस मिल सकता है.

गेम खेलकर भी जीत सकते हैं गिफ्ट

कंपनी ने AORUS Infinity Run नाम से एक ऑनलाइन गेम भी शुरू किया है. यह एक फ्री ब्राउजर गेम है, जिसे खेलने के लिए किसी तरह का लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी. इसमें खिलाड़ी 1986 से लेकर AI के दौर तक हार्डवेयर की पांच अलग-अलग पीढ़ियों से गुजरेंगे. एक बार गेम खेलने में अधिकतम 90 सेकंड का समय लगेगा.

इस गेम में हर दिन एक बार एंट्री की जा सकती है. सभी एंट्री को हर महीने होने वाले लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा. इसके जरिए GIGABYTE मॉनिटर जीतने का मौका मिलेगा. खिलाड़ी अपने गेम स्कोर को Instagram पर aorusin को टैग करके और My GIGABYTE के साथ शेयर कर सकते हैं. ऐसा करने पर AORUS के खास गिफ्ट जीतने का भी मौका मिलेगा.

पुराने प्रोडक्ट की कहानी बताने पर भी मिलेंगे गिफ्ट

GIGABYTE ने कस्टमर्स के लिए Still Running नाम का एक और प्रोग्राम शुरू किया है. इसमें लोग अपने पुराने या मौजूदा GIGABYTE प्रोडक्ट के इस्तेमाल से जुड़ी कहानी शेयर कर सकते हैं. इसके लिए Reddit के r/aorusin कम्युनिटी, कंपनी के ऑनलाइन फॉर्म या Instagram का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस प्रोग्राम के तहत 20 से ज्यादा इनाम दिए जाएंगे. इनमें GIGABYTE के प्रोडक्ट भी शामिल हैं. कंपनी Best Story, Best Second Life, Most Loyal Builder और Most Running जैसी कैटेगरी में विजेताओं का चुनाव करेगी.

नवंबर महीने के विनर्स के नाम दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे. वहीं दिसंबर के विनर्स की लिस्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में होगी.

(ये भी पढ़ेंः अब आपकी फोटो भी करेगी दिवाली विश, ChatGPT में आया कमाल का फीचर, बस देना होगा एक कमांड )

कैसे करें ऑफर के लिए क्लेम?

Build a Rig ऑफर का फायदा उठाने के लिए कस्टमर्स को AORUS Member अकाउंट बनाना होगा. प्रोडक्ट खरीदने के 30 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन और रिवॉर्ड क्लेम करना जरूरी है. कंपनी के अनुसार, इस ऑफर के लिए 30 जनवरी 2027 तक क्लेम किया जा सकता है. हालांकि, अगर इससे पहले रिवॉर्ड के लिए तय राशि खत्म हो जाती है, तो ऑफर बंद हो जाएगा.

(ये भी पढ़ेंः अंतरिक्ष की सीमा पर अनोखा टेस्ट: भारतीय स्टार्टअप ने बैलून से 21 किमी ऊपर भेजा कार का बोनट, खरोंच तक नहीं आई)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES