'Instagram सिर्फ लड़कियों के लिए है', एलन मस्क के इस तंज से मचा बवाल, यूजर्स ने पूछा- फिर X किसके लिए?
टेक जगत में एलन मस्क अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार उन्होंने फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया है, जिस पर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. मस्क ने एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है.
टेक वर्ल्ड में एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच की तनातनी और बयानबाजी किसी से छिपी नहीं है. एक बार फिर एलन मस्क ने जुकरबर्ग के पॉपुलर फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को लेकर ऐसा तंज कसा है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. मस्क ने साफ शब्दों में कह दिया है कि इंस्टाग्राम सिर्फ लड़कियों के लिए है. इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और एक बार फिर टेक दिग्गजों के इन प्लेटफॉर्म्स को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गाइगर कैपिटल (Geiger Capital) नाम के एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि उसने आधिकारिक तौर पर अपने फोन से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है, क्योंकि यह ऐप सिर्फ महिलाओं के लिए है और इससे कोई फायदा नहीं है. इसी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एलन मस्क ने कमेंट किया कि इंस्टाग्राम सिर्फ लड़कियों के लिए है.
मस्क का यह कमेंट सामने आते ही इंटरनेट पर एक बार फिर नई बहस शुरू हो गई है. लोगों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं. जहां कुछ यूजर्स मस्क के इस बयान पर सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि फिर X किसके लिए है, वहीं कई लोगों का मानना है कि इंस्टाग्राम हर जेंडर के लिए एक बेहतरीन और ओपन प्लेटफॉर्म है.
मई में भी दिया था ऐसा ही बयान
यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने इंस्टाग्राम को लेकर ऐसी बात कही हो. इससे पहले इसी साल मई में भी उन्होंने एक वायरल थ्रेड पर ऐसा ही कमेंट किया था. उस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम ट्रेंड्स जैसे थिस्ट ट्रैप, दिनभर स्टोरी डालना और खाने-पीने की तस्वीरें शेयर करने पर बात की थी. साथ ही यह भी तंज कसा था कि जब बड़े लड़के उन्हें अपनी इंस्टा प्रोफाइल भेजते हैं, तो उन्हें हैरानी होती है. तब भी उनके इस बयान को काफी लोगों ने सेक्सिस्ट और आपत्तिजनक बताया था.
(ये भी पढ़ेंः खोया हुआ सामान ढूंढकर देगा आपका Smartphone! गूगल लाया गजब का कैमरा टूल, हर मुश्किल काम चुटकियों में कर देगा)
मस्क के इस बयान के पीछे क्या हो सकती है वजह?
मस्क के इस तरह के बयानों के पीछे अक्सर उनका मजाकिया या ट्रोलिंग अंदाज छिपा होता है. जानकारों का मानना है कि मस्क कई बार इस तरह के प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले कंटेंट, जैसे पर्सनल लाइफ की तस्वीरें, रील्स और रोजमर्रा के अपडेट्स को ज्यादा सीरियस नहीं मानते हैं. इंस्टाग्राम पर इस तरह की चीजें बड़े पैमाने पर शेयर होती हैं, जिसे कई लोग सिर्फ टाइमपास या हल्का-फुल्का कंटेंट समझते हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर माहौल गरमाना और लोगों का ध्यान खींचना मस्क की पुरानी आदत रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि उनका यह कमेंट किसी सोच का हिस्सा नहीं, बल्कि सिर्फ यूजर्स को उकसाने और ऑनलाइन चर्चा का बाजार गर्म करने का एक तरीका मात्र था.
(ये भी पढ़ेंः दो लफ्जों का खेल, अरबों की कमाई! आखिर कैसे इस छोटे से Islands की किस्मत चमका रहा है .AI)