App

एक हफ्ते पहले 'Love you too' और अब अचानक ब्रेकअप! भारतीय मूल की शिवॉन जिलिस से टूटा एलन मस्क का रिश्ता

एलन मस्क और भारतीय मूल की टेक एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस का रिश्ता अचानक खत्म हो गया है. चार बच्चों के पैरेंट्स रहे इस जोड़े के ब्रेकअप की जानकारी खुद शिवॉन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने बिना चेतावनी रिश्ते के खत्म होने पर दर्द जताया है.

एक हफ्ते पहले 'Love you too' और अब अचानक ब्रेकअप! भारतीय मूल की शिवॉन जिलिस से टूटा एलन मस्क का रिश्ता
Image Credit: बिना वॉर्निंग के मस्क ने तोड़ा रिश्ता!

टेक जगत के सबसे चर्चित और रईस शख्सियतों में शामिल एलन मस्क की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस बार मामला उनके और भारतीय मूल की टेक एग्जीक्यूटिव और उनकी पार्टनर शिवॉन जिलिस के रिश्ते से जुड़ा है. चार बच्चों के माता-पिता बन चुके इस जोड़े ने अचानक ब्रेकअप कर लिया है, इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. रिश्ते के टूटने से आहत शिवॉन ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां करते हुए खुलासा किया है कि मात्र एक सप्ताह पहले जिस मस्क के साथ उन्होंने प्यार भरी बातें और भविष्य के सपने देखे थे, उन्होंने बिना किसी चेतावनी के अचानक यह रिश्ता खत्म कर दिया. आइए जानते हैं आखिर इस हाई-प्रोफाइल रिश्ते के अचानक टूटने के पीछे की पूरी कहानी क्या है.

शिवॉन ने शुक्रवार, 2 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि किसी ऐसे इंसान से एक हफ्ते में अलग होना बहुत मुश्किल है, जिससे आप प्यार करते हों. उन्होंने कहा कि बिना किसी चेतावनी के प्यार से अलग होने तक पहुंच जाना आसान नहीं है, लेकिन कभी कभी जिंदगी ऐसी ही होती है.

कुछ दिन पहले तक मस्क से कही थी Love you too

शिवॉन जिलिस ने अपनी पोस्ट के साथ एलन मस्क के साथ हुई हाल की चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. चैट के अनुसार, शिवॉन ने मस्क से कहा था कि उनके साथ नाश्ता करके उन्हें बहुत अच्छा लगा और वह उनसे बहुत प्यार करती हैं. इसके जवाब में मस्क ने 24 सितंबर को लिखा था, Love you too.

इसके बाद मस्क ने शिवॉन से कहा था कि उन्हें यह पता नहीं था कि वह उन्हें पिछले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर में बुला सकते थे. लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद शिवॉन ने 27 सितंबर को एक छोटा सा पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, नया दिन, नई जिंदगी.

मस्क को लेकर शिवॉन ने क्या कहा

ब्रेकअप की जानकारी देते हुए शिवॉन ने अपने और मस्क के रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मस्क की शुरुआती जिंदगी काफी उतार चढाव भरी रही और वह कई बार एक परेशान इंसान की तरह रहे. शिवॉन के मुताबिक, वह और उनके बच्चे मस्क के लिए एक ऐसी सुरक्षित जगह थे, जहां वह कुछ समय रुककर अपने दिल और दिमाग को सुकून दे सकते थे. इसके बाद वह फिर अपने काम और दुनिया की अपनी लड़ाइयों में लौट जाते थे.

शिवॉन ने कहा कि वह मस्क से जिंदगी से भी ज्यादा प्यार करती थीं. उन्होंने यह भी कहा कि मस्क ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और उनकी जिंदगी को एक अलग तरह का मतलब दिया. उन्होंने माना कि इस रिश्ते के खत्म होने से उन्हें बहुत दुख और नुकसान हुआ है. लेकिन, वह इस बात को लेकर खुश हैं कि दोनों ने साथ मिलकर चार बच्चों को दुनिया में लाया.

शिवॉन ने अपनी पोस्ट के आखिर में कहा कि वह इस समय दर्द में हैं, लेकिन एलन मस्क की बहुत परवाह करती हैं और हमेशा उनकी खुशी की कामना करेंगी.

मस्क और शिवॉन के चार बच्चे

एलन मस्क और शिवॉन जिलिस के जुडवां बच्चों स्ट्राइडर और एज्योर का जन्म 2021 में हुआ था. इसके बाद 2024 में उनकी बेटी अर्काडिया का जन्म हुआ. दोनों का सबसे छोटा बच्चा सेल्डन 2025 में पैदा हुआ.

एलन मस्क के अलग अलग रिश्तों से कम से कम 14 बच्चे हैं. शिवोन जिलिस से पहले उनकी शादी जस्टिन विल्सन से हुई थी. दोनों के पांच बच्चे हैं. इनमें जुडवां विवियन और ग्रिफिन तथा ट्रिपलेट काई, सैक्सन और डेमियन शामिल हैं. मस्क और विल्सन का पहला बच्चा नेवादा अलेक्जेंडर मस्क था, जिसकी महज 10 हफ्ते की उम्र में मौत हो गई थी.
फिलहाल एलन मस्क ने शिवॉन जिलिस के ब्रेकअप वाले पोस्ट पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More