SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छोटे साइज और 6 कलर्स में आ रहा दीपेंदर गोयल का Temple, नया लुक सामने आने के बाद प्री-ऑर्डर पर बड़ा अपडेट

स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड के बाद अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में माथे पर पहना जाने वाला एक अनोखा डिवाइस दस्तक देने वाला है. जोमैटो के फाउंडर दीपेंदर गोयल का टेम्पल 6 कलर्स में आएगा. इसके प्री-ऑर्डर जल्द शुरू हो सकते हैं.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 02, 2026, 04:37 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 04:44 PM IST
Image Credit: दीपेंदर गोयल टेम्पल डिवाइस
Join

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके माथा भी कोई स्मार्ट गैजेट पहना जा सकता है?  स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड के दौर में एक नई डिवाइस की एंट्री होने वाली है. जोमैटो के सीईओ दीपेंदर गोयल एक ऐसी अनोखी टेक डिवाइस लेकर आ रहे हैं जो सीधे आपके दिमाग की चाल पर नजर रखेगी. नाम है टेम्पल (Temple), जिसके लुक और रंगों से पर्दा उठ चुका है. अगर आप भी खुद को फिट और स्मार्ट रखने के नए तरीकों के शौकीन हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए खास हो सकता है.

दीपेंदर गोयल का खास वियरेबल डिवाइस टेम्पल अब लॉन्च के करीब पहुंच गया है. कंपनी ने इस डिवाइस को 6 अलग अलग रंगों में पेश करने की जानकारी दी है. इसके साथ ही गोयल ने बताया कि टेम्पल के प्री-ऑर्डर अगले सप्ताह से शुरू हो सकते हैं. लेकिन, प्री-ऑर्डर शुरू करने से पहले कुछ जरूरी चीजों की जानकारी आना अभी बाकी है.

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टेम्पल के बारे में जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि लॉन्च एडिशन में टेम्पल को 6 कलर्स में लॉन्च किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि प्री-ऑर्डर जल्द शुरू होने की उम्मीद है और अगर बाकी चीजें समय पर तय हो जाती हैं, तो अगले हफ्ते से इसकी बुकिंग शुरू हो सकती है.

टेम्पल के लिए पहले से ही अर्ली एक्सेस वेटलिस्ट शुरू की जा चुकी है. जो लोग इस वेटलिस्ट में शामिल हैं, उन्हें प्री-ऑर्डर के समय प्राथमिकता दी जाएगी. कंपनी ने नए ग्राहकों को भी टेम्पल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वेटलिस्ट में शामिल होने का ऑप्शन दिया है.

6 कलर्स में मिलेगा टेम्पल

लॉन्च के समय टेम्पल को True Gold, Rose Gold, Dark Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk कलर्स में पेश किया जाएगा. अभी तक सामने आई ज्यादातर तस्वीरों और प्रमोशनल मैटेरियल में यह डिवाइस गोल्ड रंग में ही नजर आया था. अब पहली बार इसके कई अलग अलग रंगों की जानकारी सामने आई है.

स्मार्टवॉच से अलग है Temple

टेम्पल को नार्मल स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड की तरह इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है. इसे सिर के कनपटी वाले हिस्से के पास पहना जाता है. कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस दिमाग में ब्लड फ्लो से जुड़े सिग्नल को मॉनिटर करने के लिए बनाया गया है.

गोयल और उनकी टीम ने टेम्पल में एक नए बायोमार्कर Entropy की भी बात की है. इसे शरीर की मेटाबोलिक और सिम्पेथेटिक एक्टिविटी से जुड़ी जानकारी समझने में मदद करने वाला इंडिकेटर बताया गया है.

(ये भी पढ़ेंः अब कपड़े खरीदने से पहले पहनकर देख सकेंगे! ChatGPT बताएगा आप पर कैसी लगेगी ड्रेस, आ गया नया फीचर)

पहले के मुकाबले काफी छोटा हुआ डिवाइस

टेम्पल के नए वर्जन को पहले दिखाए गए मॉडल की तुलना में काफी छोटा बनाया गया है. गोयल पहले ही बता चुके हैं कि नया मॉडल पुराने दिखाए गए डिवाइस के आधे से भी कम आकार का है. इससे इसे पहनने में पहले के मुकाबले ज्यादा आसान होने की उम्मीद है. लेकिन टेम्पल से जुड़ी कई अहम जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं. कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है.

गोयल पहले ही यह इशारा कर चुके हैं कि टेम्पल के लिमिटेड लॉन्च एडिशन की डिलीवरी 2026 के अंत से पहले शुरू हो सकती है. अब अगर अगले हफ्ते प्री-ऑर्डर शुरू होते हैं, तो यह डिवाइस अपने पहले कमर्शियल लॉन्च की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ जाएगा.

(ये भी पढ़ेंः अक्टूबर में धमाका मचाने आ रहे 7 नए स्मार्टफोन, 10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से मचेगा तहलका)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES